‘बिग बॉस 20’ में ‘वीकेंड का वार’ आज बेहद खास है। एक बार फिर से सलमान खान अपने सबसे उसी रौब में दिख रहे हैं जिसका शो में दर्शकों को इंतजार रहता है। सलमान खान ने स्काउट की जमकर क्लास लगाई है।

सलमान खान स्काउट की गर्लफ्रेंड को लेकर कहते हैं कि मैं इसे मैच्योर तरीके से हैंडल करता। वो स्काउट से कहते हैं- अगर आपकी जगह मैं होता तो क्या करता पूछा लेना कि मैं क्या करता। इसी के साथ कनिका को सलमान कैप्टन बनने की बधाई देते हैं। सलमान कहते हैं- क्या चेंज है न, पहले माही कैप्टन थीं और आज आप कैप्टन हैं और वो झाड़ू लगा रही हैं। फिर कनिका और माही से पूछते हैं कि आप दोनों पहले बहनें थीं लेकिन अब क्या हो गया।
सलमान बोले- एक हफ्ते में आपने दिखा दिया कि आप किसी के लॉयल नहीं हो
और इस बार गेमर स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाते दिख रहे हैं। सलमान ने स्काउट और लव गिल के बीच पिछले दिनों जो कुछ हुआ है उसे लेकर काफी कुछ सुनाया है। दोनों के रिश्तों, बॉन्ड और मसाज वाले कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सलमान ने स्काउट पर तीखे सवाल दागे हैं। अब सलमान खान स्काउट की खिंचाई शुरू करते हैं और कहते हैं, ‘एक हफ्ते में आपने दिखा दिया कि आप किसी के लॉयल नहीं हो, जिसे आप बहन मानते हो उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए, भाई जैसे दोस्त यंग के साथ खड़े नहीं हो पाए। इस हफ्ते गुल्लू आपका दोस्त बन गया जो आपको पसंद नहीं था कि वो लड़की के पीछे खड़े होकर खेलता है और वही लड़की आपकी दीदी बन गई। ये सभी देख रहे हैं।
सलमान ने कहा, स्काउट की जगह वो होते तो क्या करते
सलमान कहते, ‘काशवी लव को क्या सब बोलकर चली गई। अगर मैं होता तो ये सब होने नहीं देता। मैं होता तो कहता कि अगर कुछ ऐसा है तो घर में चलते हैं फिर बोलना। अगर मेरा कोई स्टाफ होता, मेरी बहन होती और अगर कोई गर्लफ्रेंड होती और कहती कि इसे छोड़ो तो मैं कहता कि इससे आपको मतलब नहीं, .ये मेरा है। तुमने क्या जवाब दिया, उस समय आपकी ऐसी हालत थी कि कुछ बोला तो वो फट पड़ेगी। तुम्हें लव के लिए स्टैंड लेना चाहिए था। काशवी ने कटऑफ करने को कहा तो दूर हो गए। फिर जब आपसे लव से दूरी नहीं सही जा रही थी तो आपने मान लिया कि गर्लफ्रेंड ने कहा है कि रिश्ता रखो पर मसाज मत दो यानी रिश्ता वही पर मसाज नहीं। ‘
सलमान बोले- काशवी को फिजिकल होने से दिक्कत थी, जिसे लेकर मैं हिंट दे चुका था
स्काउट ने कहा, ‘वाकई में मुझे समझ नहीं आ रहा था किसै डील करूं, मैंने सबसे पूछा, सजेशन लिया, 50 दिन फेक नहीं थे।’ सलमान ने कहा, ‘काशवी की दो बातें थी, एक फिजिकल, जिसे लेकर मैं पहले ही हिंट दे चुका हूं और आम्रपाली-यंग ने भी कहा था। दूसरी उसे लगता था कि लव ने तुम्हें मैन्युपुलेट किया और फंसाया। सीधी-सीधे कह देते कि काशवी आपका मेरे पर ब्लेम डालना है, डालो न, लव पर क्यों कह रहे हो।’ सलमान बोले- एक पर बिल क्यों फटा जा रहा है।

