Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Weekend ka vaar: सलमान खान ने स्काउट को लगाई डांट, कहा- तुम बेवकूफ हो, इडियट हो क्या? – bigg boss 20 episode 56 written update in hindi 31 oct 2026 salman khan weekend ka vaar

Bigg Boss 20 Weekend ka vaar: सलमान खान ने स्काउट को लगाई डांट, कहा- तुम बेवकूफ हो, इडियट हो क्या? – bigg boss 20 episode 56 written update in hindi 31 oct 2026 salman khan weekend ka vaar

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ में ‘वीकेंड का वार’ आज बेहद खास है। एक बार फिर से सलमान खान अपने सबसे उसी रौब में दिख रहे हैं जिसका शो में दर्शकों को इंतजार रहता है। सलमान खान ने स्काउट की जमकर क्लास लगाई है।

bigg boss 20 episode 56 written update
बिग बॉस 20 सलमान खान स्काउट को डांट
‘बिग बॉस 20’ के इस ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान लौट आए हैं। सलमान खान शो में एंट्री लेते हुए कहते हैं- एक वीकेंड नहीं आया तो क्या से क्या बदल गया। सलमान घरवालों से कहते हैं- रुको जरा सबका चेहरा देख लेने दो। इसके बाद सलमान आम्रपाली को देखकर कुछ सवाल करते हैं और उन्हें अम्मा कहकर पुकारते हैं। आम्रपाली थोड़ा समझने की कोशिश करती हैं कि वो क्या कहना चाह रहे हैं। इसपर सलमान कहते हैं- आपका नाम नहीं लिया, यहां बहुत सारी अम्मा हैं, कोई जरूरी नहीं है कि जो पहले अम्मा है वो हमेशा अम्मा ही दिखेंगी।

सलमान खान स्काउट की गर्लफ्रेंड को लेकर कहते हैं कि मैं इसे मैच्योर तरीके से हैंडल करता। वो स्काउट से कहते हैं- अगर आपकी जगह मैं होता तो क्या करता पूछा लेना कि मैं क्या करता। इसी के साथ कनिका को सलमान कैप्टन बनने की बधाई देते हैं। सलमान कहते हैं- क्या चेंज है न, पहले माही कैप्टन थीं और आज आप कैप्टन हैं और वो झाड़ू लगा रही हैं। फिर कनिका और माही से पूछते हैं कि आप दोनों पहले बहनें थीं लेकिन अब क्या हो गया।

सलमान बोले- एक हफ्ते में आपने दिखा दिया कि आप किसी के लॉयल नहीं हो

और इस बार गेमर स्काउट ओपी की जमकर क्लास लगाते दिख रहे हैं। सलमान ने स्काउट और लव गिल के बीच पिछले दिनों जो कुछ हुआ है उसे लेकर काफी कुछ सुनाया है। दोनों के रिश्तों, बॉन्ड और मसाज वाले कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर सलमान ने स्काउट पर तीखे सवाल दागे हैं। अब सलमान खान स्काउट की खिंचाई शुरू करते हैं और कहते हैं, ‘एक हफ्ते में आपने दिखा दिया कि आप किसी के लॉयल नहीं हो, जिसे आप बहन मानते हो उसे गर्लफ्रेंड के सामने डिफेंड नहीं कर पाए, भाई जैसे दोस्त यंग के साथ खड़े नहीं हो पाए। इस हफ्ते गुल्लू आपका दोस्त बन गया जो आपको पसंद नहीं था कि वो लड़की के पीछे खड़े होकर खेलता है और वही लड़की आपकी दीदी बन गई। ये सभी देख रहे हैं।