Home Box OfficeBox Office: ‘जेलर 2’ की कमाई में भयंकर उछाल, ‘हनुमान अंश’ में 86वें दिन भी दम, ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्‍यम 3’ ने चौंकाया – jailer 2 collection day 17 vs drishyam 3 box office collection day 30 udta teer box office day 9 hanuman ansh collection till now

Box Office: ‘जेलर 2’ की कमाई में भयंकर उछाल, ‘हनुमान अंश’ में 86वें दिन भी दम, ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्‍यम 3’ ने चौंकाया – jailer 2 collection day 17 vs drishyam 3 box office collection day 30 udta teer box office day 9 hanuman ansh collection till now

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्‍स ऑफ‍िस पर रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रव‍िवार को नया इत‍िहास रचने जा रही है। इस बीच शनिवार को फ‍िल्‍म की कमाई में 70% का भयंकर उछाल देखने को म‍िला है। कमाई ‘दृश्‍यम 3’ और ‘उड़ता तीर’ की भी बढ़ी है। जबकि नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ 86 द‍िन बाद भी अपना दम द‍िखा रही है।

saturday box office jailer 2 drishyam 3 hanuman ansh udta teer
Box Office: ‘जेलर 2’ की कमाई में भयंकर उछाल, ‘हनुमान अंश’ में 86वे दिन भी दम, ‘उड़ता तीर’, ‘दृश्‍यम 3’ ने चौंकाया
सुपरस्‍टार रजनीकांत की फिल्‍म ‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर तमिल सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय लिखने वाली है। डायरेक्‍टर नेल्सन दिलीपकुमार की इस सुपरहिट हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर फिल्म की कमाई में जहां रिलीज के 17वें दिन जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला है, वहीं यह दिवाली से पहले कॉलीवुड की पहली ₹800 करोड़ी फिल्‍म बनने वाली है। शनिवार, 31 अक्टूबर को इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्‍त फायदा मिला है। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को 70% अध‍िक कमाई हुई है। दूसरी ओर, अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने भी धूम मचा रखी है। इस ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म की कमाई में 30वें दिन 60.0% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आयुष्‍मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने भी शनिवार को उड़ान भरी है।

बॉक्‍स ऑफिस पर इस वक्‍त इन तीनों के अलावा बाकी की सभी 10 फिल्‍में बुरे हाल में हैं। यामी गौतम की ‘नई नवेली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्जवल निकम’ से लेकर ‘रणबाली’, ‘पायर’ और ‘पहला प्‍यार दूसरी बार’ तक बेहाल हैं। हालांकि, 86 दिन पुरानी ‘हनुमान अंश’ अब भी चौंका रही है और लाखों में कमा रही है।

शनिवार, 31 अक्‍टूबर को किस फिल्‍म ने कितनी कमाई की

फिल्‍म का नाम देश में नेट कमाई (द‍िन)
जेलर 2 ₹9.35 करोड़ (17वां दिन)
उड़ता तीर ₹4.00 करोड़ (9वां द‍िन)
दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन ₹1.60 करोड़ (30वां द‍िन)
प्रहार: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी ऑफ उज्जवल न‍िकम ₹60 लाख (16वां द‍िन)
रणबाली ₹37 लाख (16वां द‍िन)
नई नवेली ₹35 लाख (16वां द‍िन)
पायर ₹26 लाख (दूसरा दिन)
पहला प्यार दूसरी बार ₹23 लाख (9वां द‍िन)
हनुमान अंश ₹22 लाख (86वां द‍िन)
नखरेवाली ₹15 लाख (दूसरा दिन)

Jailer 2 Cox Office Collection Day 17
‘जेलर 2’ में रजनीकांत

‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, 17वें दिन ‘जेलर 2‘ ने देश में चार भाषाओं के 8738 शोज से ₹9.35 करोड़ की कमाई की है। इसमें तमिल वर्जन से सबसे अध‍िक ₹6.70 करोड़, हिंदी डब वर्जन से ₹1.45 करोड़, तेलुगू से ₹90 लाख और कन्नड़ वर्जन से ₹30 लाख की कमाई हुई है। एक दिन पहले फिल्‍म ने शुक्रवार को ₹5.50 करोड़ का नेट बिजनस किया था। इस तरह, भारत में ‘जेलर 2’ ने अब तक ₹520.35 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹444.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म का बजट ₹350 करोड़ है। इस ल‍िहाज से ‘जेलर 2’ ने 17 दिनों में देश में लागत के मुकाबले 27.07% (₹94.75 करोड़) का प्रॉफिट कमा लिया है।

‘जेलर 2’ कलेक्शन वर्ल्डवाइड

‘जेलर 2’ की असली बादशाह वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन में है। यह पहले ही दुनियाभर में तमिल सिनेमा की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है, जबकि अब रविवार को 18वें दिन वर्ल्‍डवाइड ₹800 करोड़ भी कमा लेगी। ऐसा करने वाली यह पहली कॉलीवुड फिल्‍म होगी। दिलचस्‍प बात यह है कि ‘जेलर 2’ की विदेशों में भी देश की तरह ही दमदार कमाई हो रही है। शनिवार को सिर्फ विदेशों से ₹3.00 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है। जबकि 17 दिनों में ओवरसीज मार्केट से ₹270.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। इस तरह ‘जेलर 2’ ने 17 दिनों में वर्ल्डवाइड ₹790.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

Udta Teer Box Office Collection Day 9
‘उड़ता तीर’ में आयुष्‍मान खुराना

‘उड़ता तीर’ बजट एंड कलेक्‍शन

शनिवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म ‘उड़ता तीर‘ रही। आयुष्‍मान खुराना और सारा अली खान की की इस स्‍पाई-कॉमेडी फिल्‍म ने 9वें दिन 4978 शोज से ₹4.00 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। एक दिन पहले शुक्रवार को इसने ₹2.85 करोड़ कमाए थे। यानी शन‍िवार को इसकी कमाई में भी 40.4% का इजाफा हुआ है। इस तरह फिल्‍म ने देश में अब तक ₹45.03 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹37.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि टोटल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹55.53 करोड़ है। फिल्‍म का बजट ₹60 करोड़ है।

Drishyam 3 Collection Day 30
‘दृश्‍यम 3’ में अजय देवगन

‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हालांकि, इन दोनों के बीच चौंकाने का काम अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्‍लूजन’ ने किया है। एक महीने बाद भी यह फिल्‍म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। रिलीज के 30वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने देश में 3030 शोज से ₹1.60 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। एक दिन पहले इसने ₹1.00 करोड़ कमाए थे। इसके साथ ही भारत में अब तक फिल्‍म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹449.84 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹375.60 करोड़ हो गया है। विदेशों में से 30 दिनों में ₹132.55 करोड़ का ग्रॉस बिजनस हुआ है, जिससे वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹582.39 करोड़ हो गया है। अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्‍बू की ‘दृश्‍यम 3’ का बजट ₹110 करोड़ बताया जाता है। अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने 30 दिनों में देश में 241.45% का नेट प्रॉफिट कमा लिया है।

Hanuman Ansh Total Collection
‘हनुमान अंश’ में शोभ‍िनव सत्‍य

‘हनुमान अंश’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

नीम करोली बाबा पर ‘हनुमान अंश‘ अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई है। रिलीज के 86वें दिन भी इसने 508 शोज की बदौलत देश में ₹22 लाख रुपये की नेट कमाई की है। इस तरह ₹02 करोड़ के बजट में बनी इस भक्‍ति ड्रामा ने देश में कुल ₹342.15 करोड़ का नेट कलेक्‍शन और ₹403.73 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म ने विदेशों से ₹48.80 करोड़ कमाए हैं, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹452.53 करोड़ तक पहुंचा है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्‍शन में बनी ‘हनुमान अंश’ ने देश में अपनी लागत के मुकाबले अब तक 17007.5% प्रॉफिट कमा लिया है।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें