म्यूजिक की दुनिया में जुआन एटकिंस का योगदान
जुआन एटकिंस का जन्म 12 सितंबर 1962 को अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में हुआ था। उन्हें ‘डेट्रॉइट टेक्नो’ शैली को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले अग्रदूतों में गिना जाता है। वे ‘बेलेविले थ्री’ (Belleville Three) के प्रमुख सदस्यों में से एक थे, जिसने इलेक्ट्रॉनिक संगीत की दिशा को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अपने करियर के दौरान उन्होंने ‘साइबोट्रॉन’ (Cybotron) और ‘बॉर्डरलैंड’ (Borderland) जैसे प्रभावशाली म्यूजिक प्रोजेक्ट्स के जरिए संगीत प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी।
सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने दी श्रद्धांजलि
दिग्गज कलाकार के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें याद करने वालों का तांता लग गया। उनके प्रशंसक और साथी कलाकार उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई प्रशंसकों ने उनके साथ बिताए अपने यादगार पलों को साझा किया है। एक प्रशंसक ने 1992 में यॉर्कशायर के एक नाइट क्लब में उनके प्रदर्शन को याद करते हुए लिखा कि जुआन का संगीत हमेशा उनके लिए प्रेरणा बना रहेगा। दुनिया भर के म्यूजिक प्रेमी उन्हें एक शानदार डीजे और प्रोड्यूसर के रूप में याद कर रहे हैं, जिन्होंने आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक संगीत की नींव रखने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
