Home Hollywoodरॉक की हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट बढ़ी आगे, जंगल की सैर कराएगी मूवी

रॉक की हॉलीवुड सुपरहिट फिल्म के तीसरे पार्ट की रिलीज डेट बढ़ी आगे, जंगल की सैर कराएगी मूवी

by BollywoodNewsAndMovie


हॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जुमांजी के अब तक 2 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। वहीं अब दर्शकों को इसके तीसरे पार्ट का इंतजार है। सुपरस्टार रॉक यानी ड्वेन जॉन्सन की ये फिल्म जुमांजी 3 अब 11 दिसंबर की जगह क्रिसमस पर यानी 25 दिसंबर को रिलीज होगी। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, सोनी की कोलंबिया पिक्चर्स ने ड्वेन जॉनसन और केविन हार्ट अभिनीत फिल्म ‘जुमांजी 3’ की रिलीज तिथि को निर्धारित 11 दिसंबर से दो सप्ताह आगे बढ़ाकर क्रिसमस कर दिया है। इस रणनीतिक कदम से ‘जुमांजी 3’ को 18 दिसंबर को ‘ड्यून: पार्ट थ्री’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

सुपरहिट रहे फिल्म के दोनों पार्ट

इस रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिसमस का समय ऐतिहासिक रूप से पारिवारिक ‘जुमांजी’ फिल्मों की रिलीज का समय रहा है, जिसकी शुरुआत 1995 में रॉबिन विलियम्स अभिनीत एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म से हुई थी, जो उसी साल 15 दिसंबर को रिलीज हुई थी। नई ‘जुमांजी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म, 2017 की ‘वेलकम टू द जंगल’, 20 दिसंबर को रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही, फिल्म ने दुनिया भर में 960 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की कमाई की और उस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। 

दूसरे पार्ट ने की थी बंपर कमाई

2019 में आई इसकी अगली कड़ी, ‘जुमांजी: द नेक्स्ट लेवल’ ने भी जबरदस्त कमाई की और दुनिया भर में 800 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक का कलेक्शन किया। वीडियो गेम में फंसे किशोरों के एक समूह की कहानी पर आधारित ‘जुमानजी’ रीबूट सीरीज़ में जॉनसन, हार्ट, जैक ब्लैक और करेन गिलन मुख्य भूमिका में हैं। वैरायटी के अनुसार, डैनी डेविटो, निक जोनास, मारिन हिंकल, बेबे न्यूविर्थ, लैमोर्न मॉरिस और राइस डार्बी भी अगली कड़ी में वापसी कर रहे हैं, जबकि डैन हिल्डेब्रांड और जैक ज्यूक्स नए कलाकारों के रूप में शामिल हुए हैं। जेक कासडन ने इस बड़े बजट की सीरीज़ की पहली दो फिल्मों का निर्देशन किया था और वे जेफ पिंकनर और स्कॉट रोसेनबर्ग के साथ मिलकर लिखी गई पटकथा पर आधारित तीसरी फिल्म का निर्देशन करने के लिए लौट रहे हैं।

ये भी पढ़ें- कल्पना से परे रहस्य और गला सुखा देने वाले सीन, 33 साल पहले आया भूतिया शो, जिसने उड़ाई थी लोगों की रातों की नींद

जसकीरत को घर पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने नहीं देखी ‘धुरंधर 2’, तंगहाली ने किया मजबूर, बच्चों का भी तोड़ना पड़ा दिल

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment