रियलिटी शो बिग बॉस में अनेकों लव स्टोरीज दिखी हैं. लेकिन मोहनलाल के रियलिटी शो में नया बखेड़ा शुरू हो गया है. सीजन 8 में नेहा फातिमा और संतोष राज (ताशी) का नेशनल टेलीविजन पर प्यार परवान चढ़ा. उम्र में बड़े ताशी को 20 साल की नेहा ने 150 कैमरों के सामने प्रपोज किया. नेहा ने कहा अगर उनके पेरेंट्स मानेंगे तो वो इस रिश्ते के आगे बढ़ाना चाहेंगी.
शो में कपल की केमिस्ट्री की हर ओर चर्चा हुई. लेकिन ये केमिस्ट्री नेहा के पेरेंट्स को खटकी है. वीकेंड का वार में नेहा के पेरेंट्स ने शो में आकर ताशी संग बेटी के रिश्ते पर नाराजगी जताई. वो चाहते हैं नेहा ये शो छोड़ दें. इस पूरी लव स्टोरी को लेकर इंटरनेट पर अलग ही तूफान मचा हुआ है. उसके लपेटे में होस्ट मोहनलाल भी आ गए हैं. जानते हैं पूरा विवाद…
नेहा-ताशी के प्यार को लगी नजर!
बिग बॉस मलयालम 8 का एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें होस्ट मोहनलाल ने वीकेंड का वार में नेहा को बताया कि उनके पेरेंट्स मिलने आए हैं. नेहा स्क्रीन पर अपने पेरेंट्स को देखकर इमोशनल हो जाती हैं. लेकिन तभी नेहा की मां ने उनके और ताशी के रिश्ते पर सवाल उठा डाले. नेहा की मां रोते हुए बेटी के गेम पर बात करती हैं. ये मुलाकात काफी इमोशनल हो गई.
नेहा के पिता ने उनसे पूछा- क्या उन्हें अब भी अपना परिवार याद है? मां ने नेहा को समझाया कि वो शो में गेम खेलने के बजाय इमोशन्स में बह रही हैं. बाकी कंटेस्टेंट गेम खेलने पर ध्यान दे रहे हैं. लेकिन नेहा अपनी फीलिंग्स और इमोशंस में उलझ गई हैं. उन्होंने कहा कि दूसरे लोग गेम के लिए उनकी बेटी का इस्तेमाल कर रहे हैं. ये सब देखकर वो दुखी हो रहे हैं. पेरेंट्स की बातें सुनकर नेहा रोने लगती हैं. पेरेंट्स ने नेहा से शो छोड़कर घर लौटने की अपील की.
होस्ट मोहनलाल ने नेहा के पेरेंट्स की भावनाओं को समझा. एक्टर ने कहा कि वो खुद भी पेरेंट हैं. इसलिए ऐसे हालातों में उनकी परेशानी समझ सकते हैं. हालांकि, अभी ये क्लियर नहीं हुआ है कि नेहा ने शो छोड़ा है या फिर वो शो में बनी हुई हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में नेहा के शो से बाहर होने की जानकारी दी गई है. लेकिन अभी कुछ भी कंफर्म नहीं है.
धर्म को लेकर बना मुद्दा
इंटरनेट पर इस लव स्टोरी को हिंदू-मुस्लिम एंगल से जोड़ा जा रहा है. लोगों का कहना है नेहा की हिंदू लड़के संग करीबी उनके पेरेंट्स को पसंद नहीं आ रही है. इसलिए वो बेटी को घर ले जाने पहुंच गए. खुद को सेक्युलर स्टेट कहे जाने वाले केरल पर भी सवाल उठ रहे हैं. इंटरनेट पर तूफान मचा हुआ है. होस्ट मोहनलाल को भी ट्रोल किया जा रहा है. यूजर्स ने पूछा- मोहनलाल क्यों नेहा के पेरेंट्स को सपोर्ट कर रहे थे? किसी ने कहा- किस हक से रियलिटी शो के अंदर कोई पेरेंट अपने बच्चे को लेने आ सकता है? शो के कुछ टर्म्स एंड कंडिशन भी होते हैं. यूजर ने पूछा- मोहनलाल कैसे नेहा के पेरेंट्स की गलत डिमांड को सुन सकते हैं?
ताशी पर नेहा के पेरेंट्स को नहीं भरोसा?
बिग बॉस हाउस में नेहा और ताशी के बीच एक वक्त काफी टेंशन हुई थी. ताशी और वेदांगी के बीच फ्लर्टिंग देखकर नेहा को बुरा लगा था. उनका झगड़ा हुआ था. हालांकि फिर ताशी ने क्लियर किया कि उनके मन में वेदांगी के लिए रोमांटिक फीलिंग्स नहीं हैं. ताशी पेशे से रियलिटी शो स्टार हैं. वहीं नेहा कंटेंट क्रिएटर हैं.
देखना होगा पेरेंट्स के रिएक्शन के बाद नेहा फातिमा क्या फैसला लेती हैं. अगर वो शो में बनी रहीं तो कैसे गेम खेलेंगी? क्या ताशी से रिश्ता तोड़ देंगी?
—- समाप्त —-
