{“_id”:”6ae8ae5b50cd562c59073e8d”,”slug”:”a-morning-procession-prabhat-pheri-set-out-from-the-baba-balakpuri-dera-rohtak-news-c-17-roh1019-948448-2026-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rohtak News: बाबा बालकपुरी डेरे से निकली प्रभात फेरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:08 PM IST

रोहतक। पुरी धाम की ओर से सोमवार को प्रभात फेरी निकाली गई। बाबा बालकपुरी डेरे के महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज की अगुवाई में निकाली गई प्रभात फेरी डेरे से शुरू होकर गांधी कैंप में पहुंची। श्रद्धालु राजकुमार ने प्रभात फेरी में शामिल महामंडलेश्वर का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान गांधी कैंप में ही कीर्तन किया गया। इसके बाद फेरी आगे बढ़ी और मनोज नारंग ने स्वागत किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि पुरी धाम की ओर से कार्तिक माह में प्रभात फेरियां प्रतिदिन निकाली जा रही है। उधर, वैश्य कॉलेज रोड स्थित शिव मंदिर में सुबह भस्म आरती की गई जिसमें श्रद्धालु शामिल हुए और हर हर महादेव के जयकारे लगाए। संवाद
