Home Box OfficeChhaava Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही छाया ‘छावा’, पहले ही दिन बना दिया ये रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection Day 1: रिलीज होते ही छाया ‘छावा’, पहले ही दिन बना दिया ये रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल एक बार फिर अपनी एक्टिंग स्किल को लेकर चर्चा में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म, छावा सिनेमाघरों में रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर चुकी है। फिल्म में विक्की ने छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे, संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है और अपने किरदार से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित छावा की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत भी बेहद धमाकेदार रही। फिल्म के फर्स्ट डे कलेक्शन से पता चलता है कि विक्की कौशल की फिल्म 2025 की हिट फिल्मों में से एक बनने के लिए तैयार है।

छावा का पहले दिन का कलेक्शन

छावा साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी, जो रिलीज होते ही हर तरफ छा गई है। फिल्म को क्रिटिक्स से और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। सोशल मीडिया पर विक्की कौशल की जबरदस्त परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। छावा को लेकर दर्शकों में किस कदर क्रेज था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले ही दिन विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना स्टारर छावा ने बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ का कलेक्शन किया है।

पहले दिन ही छा गई विक्की कौशल की छावा

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड के अनुसार, छावा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 31 करोड़ छापे हैं। इसके साथ ये बात भी साफ हो गई है कि छावा ने इस साल यानी 2025 में रिलीज हुई सभी फिल्मों के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। 2025 में रिलीज हुई किसी भी फिल्म ने अब तक ओपनिंग डे पर इतना जबरदस्त कलेक्शन नहीं किया है। ओपनिंग डे पर 32.51 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ छावा ने स्काई फोर्स और बैडएस रवि कुमार जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनर

इस जबरदस्त कलेक्शन के साथ विक्की कौशल ने अपने ही रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। विक्की कौशल की फिल्मों की बात करें तो उनकी सबसे बड़ी ओपनर बैड न्यूज थी, जिसने पहले दिन 8.62 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके अलावा उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक ने 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में छावा विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।

Latest Bollywood News





Source link

You may also like

Leave a Comment