Home Box OfficeBox Office: ‘जेलर 2’ ने 20वें दिन मारी गुलाटी, ₹5Cr और कमाते ही नया रिकॉर्ड, ‘दृश्‍यम 3’ पर भारी पड़ी ‘उड़ता तीर’ – rajinikanth jailer 2 need just 5 crore to break another box office record udta teer day 12 overshadowed drishyam 3 on day 33

Box Office: ‘जेलर 2’ ने 20वें दिन मारी गुलाटी, ₹5Cr और कमाते ही नया रिकॉर्ड, ‘दृश्‍यम 3’ पर भारी पड़ी ‘उड़ता तीर’ – rajinikanth jailer 2 need just 5 crore to break another box office record udta teer day 12 overshadowed drishyam 3 on day 33

by BollywoodNewsAndMovie


Jailer 2, Drishyam 3, Udta Teer Collection: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस पर एक नया र‍िकॉर्ड बनाने वाली है, लेकिन इसके लिए इसे ₹5Cr और चाहिए। र‍िलीज के 20वें द‍िन यह फ‍िल्‍म दुनियाभर में ₹816 करोड़ के पार चली गई है। जबक‍ि ‘उड़ता तीर’ मंगलवार को भी ‘दृश्‍यम 3’पर भारी पड़ी है।

Tuesday Box Office Collection - Jailer 2 - Drishyam 3 - Udta Teer
Box Office: ‘जेलर 2’ ने 20वें दिन मारी गुलाटी, ₹5Cr और कमाते ही नया रिकॉर्ड, ‘दृश्‍यम 3’ पर भारी पड़ी ‘उड़ता तीर’
भारतीय सिनेमाघरों में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ रिलीज के 20 दिन बाद भी धूम मचा रही है। एक तरफ जहां गुरुवार, 05 नवंबर को रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ की ग्रैंड रिलीज है, वहीं उससे ठीक पहले रजनीकांत अपने करियर में एक और स‍ितारा जड़ने वाले हैं। उनकी ‘जेलर 2’ पहले ही कॉलीवुड की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है, वहीं अब यह तमिलनाडु में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली थलपति विजय की The GOAT और LEO का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। मंगलवार को ‘जेलर 2’ की कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन यह अभी भी मजबूत स्‍थ‍िति में है। दूसरी ओर, अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ की कमाई में 33वें दिन उछाल आया है। यह अब आमिर खान की ‘दंगल’ के लाइफटाइम कमाई को पछाड़ने वाली है। जबकि आयुष्‍मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ ने 12वें गजब की तेजी दिखाई है।

गुरुवार से भारतीय सिनेमाघरों और बॉक्‍स ऑफिस, दोनों की तस्‍वीर बदलने वाली है। ऐसा इसलिए कि नितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायणम् पार्ट 1’ पूरे देश में 9000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज होगी। नमित मल्‍होत्रा और यश के प्रोडक्‍शन में बनी यह फिल्‍म दुनियाभर में 100 से अध‍िक देशों में 50,000 से अध‍िक स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हो रही है। इतने बड़े पैमाने पर यह अब तक की सबसे बड़ी भारतीय रिलीज है। जाहिर है, इसका सीधा असर ‘जेलर 2’, ‘दृश्‍यम 3’ और ‘उड़ता तीर’ के शोज पर पड़ेगा।

‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

Sacnilk के मुताबिक, रिलीज के 20वें नेल्‍सन दिलीपकुमार के डायरेक्‍शन में बनी ‘जेलर 2’ ने 8050 शोज से ₹3.35 करोड़ की नेट कमाई की है। इसमें सबसे अध‍िक ₹1.93 करोड़ का कलेक्‍शन तमिल वर्जन से हुआ है। जबकि हिंदी डब वर्जन से ₹80 लाख, तेलुगू से ₹45 लाख और कन्नड़ से ₹17 लाख का बिजनस हुआ है। एक दिन पहले ‘जेलर 2’ ने ₹3.40 करोड़ कमाए थे। बहरहाल, अब 20 दिनों में रजनीकांत की फिल्‍म ने भारत में ₹541.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹463.05 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। फिल्‍म का बजट ₹350 करोड़ है और यह सुपरहिट साबित हो चुकी है।

₹5 करोड़ और… नया र‍िकॉर्ड बनाएगी ‘जेलर 2’

दुनियाभर में कॉलीवुड की सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी ‘जेलर 2’ अब एक और नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसके निशाने पर थलपति विजय की ‘लियो’ और ‘द ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम’ है, जिनके नाम तमिलनाडु में सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्ड है। ‘जेलर 2’ ने 20 दिनों में अकेले तमिलनाडु से ₹213.65 करोड़ की कमाई की है। जबकि इसे ‘लियो’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब सिर्फ ₹2 करोड़ और ‘The GOAT’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ₹5 करोड़ और चाहिए।

तमिलनाडु में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-5 फिल्‍में

  1. द ग्रेटेस्‍ट ऑफ ऑल टाइम (GOAT) – ₹218+ करोड़
  2. लियो- ₹215+ करोड़
  3. जेलर 2 – ₹213.65 करोड़*
  4. पोन्न‍िय‍िन सेल्‍वन पार्ट 1 – ₹212.92 करोड़
  5. विक्रम – ₹186 करोड़

‘जेलर 2’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

‘जेलर 2’ की सबसे अच्‍छी बात यह रही है कि रजनीकांत का फैनडम विदेशों में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है। फिल्म ने 20वें दिन भी ओवरसीज ₹1.00 करोड़ की कमाई की, जिससे विदेशों में अब तक कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹275.25 करोड़ तक पहुंच गया है। इस तरह फिल्म ने देश और दुन‍िया मिलकार वर्ल्‍डवाइड ₹816.90 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। यह दुनियाभर में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍मों की लिस्‍ट में अभी 16वें नंबर पर है।

वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 भारतीय फिल्‍में

  1. दंगल – ₹2,070 करोड़
  2. धुरंधर 2 – ₹1,813 करोड़
  3. बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़
  4. पुष्‍पा 2 – ₹1,742 करोड़
  5. धुरंधर – ₹1,307 करोड़
  6. RRR – ₹1,230 करोड़
  7. KGF 2 – ₹1,215 करोड़
  8. जवान – ₹1,160 करोड़
  9. पठान – ₹1,055 करोड़
  10. कल्‍क‍ि 2898 AD – ₹1,042 करोड़
  11. बजरंगी भाईजान ₹922 करोड़
  12. एनिमल – ₹915 करोड़
  13. सीक्रेट सुपरस्‍टार – ₹913 करोड़
  14. स्‍त्री 2 – ₹857 करोड़
  15. कांतारा चैप्‍टर 1 – ₹852 करोड़
  16. जेलर 2 – ₹816.90 करोड़*
  17. छावा – ₹808 करोड़
  18. PK – ₹792 करोड़
  19. 2.0 – ₹691 करोड़
  20. गदर 2 – ₹686 करोड़

‘उड़ता तीर’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, आयुष्‍मान खुराना और सारा अली खान की ‘उड़ता तीर’ ने 12वें दिन एक बार फिर चौंकाया है। बीते वीकेंड से ही दर्शकों का रुझान इस फिल्‍म की ओर अचानक बढ़ा है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को कमाई 18.5% बढ़ी है। ‘उड़ता तीर’ ने 12वें दिन 4980 शोज से ₹1.60 करोड़ की नेट कमाई की है। इसके साथ ही भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹53.66 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹45.05 करोड़ तक पहुंचा है। जबकि वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹65.41 करोड़ है। ‘उड़ता तीर’ का बजट ₹65 करोड़ है।

‘दृश्‍यम 3’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ अब एक महीने पुरानी हो चुकी है। ऐसे में कमाई पर इसका असर दिख रहा है। लेकिन मंगलवार को 33वें दिन फिल्‍म की कमाई में 36.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और इसने 3050 शोज से ₹75 लाख की नेट कमाई की। भारत में इस क्राइम-थ्र‍िलर ने अब तक ₹453.45 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹378.65 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि विदेशों में ₹133.05 करोड़ की कुल कमाई के साथ इसका वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹586.50 करोड़ हो गया है।

‘दंगल’ की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ेगी ‘दृश्‍यम 3’

अजय देवगन, जयदीप अहलावत और तब्‍बू की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ पहले ही ब्‍लॉकबस्‍टर साबित हो चुकी है। अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म का बजट ₹110 करोड़ है। जबकि यह देश में ₹378.65 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर चुकी है। अब उम्‍मीदें जगने लगी हैं कि क्‍या यह आमिर खान के ‘दंगल’ की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ पाएगी? साल 2016 में रिलीज स्‍पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म ने देश में ₹387.38 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था।

स्वपनल सोनल

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें