Home Bigg Boss 20बिग बॉस 20:सलमान खान पर क्यों नाराज हुए सुनील पाल? ‘बिग बॉस’ को बताया ‘कलंकित’ शो, कहा- भाईजान इसे बंद करिए – Bigg Boss 20: Comedian Sunil Pal Angry On Salman Khan For Bigg Boss Show Says Get This Stopped Bhaijaan

बिग बॉस 20:सलमान खान पर क्यों नाराज हुए सुनील पाल? ‘बिग बॉस’ को बताया ‘कलंकित’ शो, कहा- भाईजान इसे बंद करिए – Bigg Boss 20: Comedian Sunil Pal Angry On Salman Khan For Bigg Boss Show Says Get This Stopped Bhaijaan

by BollywoodNewsAndMovie


बोले- ‘बिग बॉस के लोग ट्रोलिंग के हकदार’
सुनील पाल ने हाल ही में पैपराजी से बात करते हुए कहा कि इस शो का हर बंदा ट्रोलिंग का हकदार है। साथ ही उन्होंने सलमान खान से भी इस शो को बंद कराने की अपील की। सुनील पाल ने गुस्सा जताते हुए ‘बिग बॉस’ को ‘कलंकित’ और ‘गटर शो’ तक कह दिया। सुनील पाल ने कहा, ‘बिग बॉस का कोई भी बंदा ट्रोल किए जाने का ही हकदार है। चाहें वह सलमान खान हों, या कोई प्रतिभागी हो’। 

बोले- ‘पहले इस शो को बंद कीजिए’
सुनील पाल ने आगे कहा, ‘समाज जिनकी वजह से बिग लॉस में हैं, उन ‘छपरियों’ को स्टार बनाया जाता है, बिग बॉस में। मैं समझता हूं कि सलमान खान पिछले 17 साल से जो यह संस्कारी शो कर रहे हैं, उसका नाम बिग ‘बास’ है’। कॉमेडियन ने बिग ‘बास’ कहते हुए दुर्गंध आने वाला रिएक्शन दिया। सुनील ने आगे कहा, ‘भाईजान ये ‘गटर शो’ पहले बंद कीजिए। एक से एक कांड वाले लड़के-लड़कियां वहां आते हैं। हर हर गंगे, सब के सब नंगे’।

बिग बॉस को बताया ‘कलंकित’
बीते दिनों सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते हुए टीशर्ट उतारी थी। उस पर रिएक्शन देते हुए सलमान खान ने कहा, ‘आप तो भैया सुविधा के हिसाब से बनियान और बयान बदलेंगे तो अच्छा नहीं लगेगा। सलमान भाई मान जाइए। इस तरह की बात आपको सूट नहीं करतीं। बिग बॉस दुनिया का सबसे ‘कलंकित’ शो है, सबसे ‘नालयक’ शो है’।
 

‘सलमान को स्टार हमने बनाया’
अपनी टिप्पणी पर सलमान की नाराजगी को लेकर वे आश्वस्त दिखे कि वे बुरा नहीं मानेंगे। सुनील पाल ने कहा, ‘सलमान खान को हमने बनाया है। सलमान ने हमें नहीं बनाया है। सलमान खान स्टार हम सबकी वजह से हैं। जनता की वजह से। हमने उनकी सैंकड़ों फिल्में देखी हैं। वे इसका बुरा नहीं मानेंगे। सलमान भाई, अक्षय कुमार, शाहरुख खान सब लोग सबक ले लीजिए। आप लोगों का टाइम पास बहुत ज्यादा चल रहा है’। सुनील ने आगे कहा, ‘दो करोड़ में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने इतना अच्छा कलेक्शन किया है। पांच सौ करोड़ की फिल्म पांच करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही है। शर्म आनी चाहिए। आप इतने बड़े स्टार हैं’।
 



Source link

You may also like

Leave a Comment