Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: लव गिल की मां ने माही विज को सुनाई खरी-खोटी, नेशनल टीवी पर झूठ बोलकर फंसीं एक्ट्रेस! – bigg boss 20 mahi vij lie exposed love gill mother audio message

Bigg Boss 20: लव गिल की मां ने माही विज को सुनाई खरी-खोटी, नेशनल टीवी पर झूठ बोलकर फंसीं एक्ट्रेस! – bigg boss 20 mahi vij lie exposed love gill mother audio message

by BollywoodNewsAndMovie


रियालिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 20’ में दिवाली का हफ्ता इमोशन्स और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर नजर आ रहा है। दो महीने से अपनों से दूर घर के कंटेस्टेंट्स को जब परिवार वालों की आवाज सुनने का मौका मिला, तो माहौल काफी भावुक हो गया। हालांकि, खुशियों और आंसुओं के इस पल के बीच टीवी एक्ट्रेस माही विज के लिए स्थिति बेहद असहज हो गई। 


 


शो में सह-कंटेस्टेंट लव गिल की मां के एक ऑडियो मैसेज ने माही के गेम और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शो के दौरान दिवाली स्पेशल गिफ्ट के तौर पर लव गिल के लिए उनकी मां का पंजाबी ऑडियो संदेश बजाया गया। मां ने अपनी बेटी पर खूब प्यार लुटाया, लेकिन इसके साथ ही माही विज को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने गुस्से में पंजाबी में कहा कि माही उनकी उम्र की हैं और उन्हें किसी के बारे में कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए था।


 


जब लव ने अपनी मां की बात का हिंदी अनुवाद करते हुए माही को बताया कि मां ने कहा— “अगर स्काउट नहीं होता तो मैं इसे नंगा कर देती”, तो यह सुनते ही माही विज के होश उड़ गए। टीवी एक्ट्रेस ने इन आरोपों से साफ इनकार किया और दावा किया कि उन्होंने कभी भी ‘नंगा’ जैसे शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है।


 


सोशल मीडिया पर बेनकाब हुआ ‘झूठ’


एक तरफ माही विज कैमरे के सामने रो-रोकर खुद को बेकसूर बता रही थीं, वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके दावों की धज्जियां उड़ा दीं। इंटरनेट पर दर्शकों ने पुराने एपिसोड का क्लिप शेयर किया, जिसमें माही, लव और काशवी के विवाद के बाद लव गिल के खिलाफ ठीक यही बयान देती नजर आ रही थीं।


यूजर्स ने माही के इस रवैये को उनका ‘डबल स्टैंडर्ड’ करार दिया। नेटिज़न्स का कहना है कि अगर आप नेशनल टीवी पर कोई बयान देते हैं, तो उस पर कायम रहने की हिम्मत भी होनी चाहिए। इस झूठ के पकड़े जाने के बाद माही के गेम प्लान और उनकी नीयत पर कई सवाल उठ रहे हैं।


 


वॉशरूम में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस


इस पूरे वाकये के बाद माही विज बुरी तरह टूट गईं और खुद को वॉशरूम में बंद करके रोने लगीं। सह-कंटेस्टेंट उदिति से बातचीत के दौरान माही ने मेकर्स पर ही निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि शो में सभी एक-दूसरे के बारे में बातें करते हैं, लेकिन मेकर्स केवल उन्हें ही टारगेट कर रहे हैं।


 


माही ने रोते हुए कहा, मेरी भी बाहर फैमिली है जो मुझे देख रही है। मैं यहां अपनी सालों की बनाई इमेज को बर्बाद करने नहीं आई हूं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मैं शो में आगे नहीं रहना चाहती, मुझे इसके पैसे भी नहीं चाहिए।


 


क्या सलमान खान फिर लगाएंगे माही विज की क्लास?


माही विज के इस रवैये और सोशल मीडिया पर बने माहौल को देखते हुए हर किसी की निगाहें अब आने वाले ‘वीकेंड का वार’ पर टिकी हैं। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही सलमान खान ने माही की जमकर क्लास लगाई थी। सलमान ने उन्हें आइना दिखाते हुए कहा था कि वह अपनी क्षमता के मुताबिक खेल नहीं रही हैं और केवल गॉसिपिंग में उलझकर रह गई हैं। 



Source link

You may also like

Leave a Comment