सिनेमाघरों में रिलीज हुई रामायण
Ranbir Kapoor’s Ramayana Review Live: जिसका इंतजार देशभर के लोगों को था, वो घड़ी आ गई है। रणबीर कपूर की रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। रावण बनकर यश ने लोगों का दिल जीत लिया है। एक्स पर यश की खूब तारीफ हो रही है। अब जब फिल्म रिलीज हो गई है तो जल्द ही सोशल मीडिया से लेकर सेलेब्स फिल्म को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देंगे। रामायण को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। आइए जानते हैं फिल्म से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स।
नमित म्लहोत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के म्यूजिक को जर्मन म्यूजिक कंपोजर हांस जिमर और एआर रहमान ने तैयार किया है। वहीं, फिल्म के गानों को कुमार विश्वास ने लिखा है। इस फिल्म के गानों को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिला है।
Social Media Reaction on Yash: टॉक्सिक भाड़ में जाए लेकिन रामायण में आप छा गए
रामायण में यश ने जिस तरह रावण का किरदार निभाया है, उसकी सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ हो रही है। फिल्म देखने आई एक दर्शक ने कहा, “यश आपकी टॉक्सिक भाड़ में जाए, लेकिन रामायण…मतलब आप छा गए। मैं ये कहूंगी कि इससे ज्यादा ताकतवर रावण मैं तो नहीं देखा।”
Ramayana Review Social Media: यश करेंगे हैरान
सोशल मीडिया पर लोग रामायण के VFX और म्यूजिक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रामायण केवल एक फिल्म नहीं है, ये एक भावना है। शानदार वीएफएक्स, बढ़िया परफॉर्मेंस। क्लाइमेक्स बहुत ही इमोशनल है और हां, यश आपको हैरान करेंगे। मस्ट वॉच। जय सिया राम।
Ramayana X Review: आदिपुरुष का हुआ जिक्र
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण को एक्स पर ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। हालांकि, इस बीच कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ऐसे भी हैं जो कह रहे हैं कि ये पेड रिव्यूज हैं। एक यूजर ने फिल्म रामायण का मजाक उड़ाते हुए लिखा- रामायण रिलीज होने के बाद आदिपुरुष की तारीफ हो रही है।
Ramayana Review: दर्शकों को भाया यश का अंदाज
नितेश तिवारी की रामायण सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर प्रतिक्रिया भी आने लगी है। सोशल मीडिया यूजर्स को रावण के तौर पर यश का अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Ramayana Day 1 Box Office:
Ramayana Box Office Collection: रणबीर कपूर की रामायण की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत 3.66 करोड़ से हुई है। sacnilk.com के मुताबिक, रामायण ने पहले दिन सुबह 7 बजे तक 3.66 करोड़ की कमाई की है। इसमें सबसे ज्यादा कमाई हिंदी भाषा में हुई है।
हिंदी- 2.61 करोड़
कन्नड़- 72 लाख
तेलुगु- 29 लाख
तमिल- 3 लाख
मलयालम- 1 लाख
Ramayana Celebrity Review: अल्लू अर्जुन ने की रामायण की तारीफ
अल्लू अर्जुन ने रामायण की तारीफ की है। उन्होंने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- पूरी रामायण टीम को मेरी शुभकामनाएं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति का प्रतिनिधित्व है और भारतीय फिल्मों के स्तर को ऊंचा उठाने की एक कोशिश है। मैं इस नेक प्रयास के लिए पूरी टीम को दिल से शुभकामनाएं देता हूं। आइए, हम सब मिलकर इस बेहतरीन कोशिश का समर्थन करें, जो हमारी कहानियों, हमारी संस्कृति और हमारे गौरव को दर्शाती है। जय श्री राम।
Sunil Lehri on Ramayana: रामायण पर क्या बोले रामानंद सागर के लक्ष्मण?
रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट करके रामायण पर अपने विचार व्यक्त किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा नितेश तिवारी एक अच्छे डायरेक्टर हैं। उन्होंने पहले कई अच्छी फिल्में बनाई हैं। सुनील लहरी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि नितेश तिवारी और इस फिल्म से जुड़े कलाकारों ने साथ मिलकर एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई होगी।
Ramayana First Half Review: कैसा है रामायण का फर्स्ट हाफ?
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने फिल्म के फर्स्ट हाफ को माइंड ब्लोइंग बताया है। उन्होंने लिखा कि फिल्म में एक्शन सीक्वेंस शानदार हैं।
Ramayana Latest News: रामायण पार्ट 2 के लिए करना होगा लंबा इंतजार
Ramayana Part 2 Update: रणबीर कपूर की रामायण का दूसरा पार्ट पहले साल 2027 में रिलीज होने वाला था। हालांकि, अब इस पार्ट के लिए दर्शकों को साल 2028 तक का इंतजार करना होगा।
Ramayana Review: फिल्म देख बादशाह की आंखों में आए आंसू
रामायण का वर्ल्ड प्रीमियर लॉस एंजेलिस में किया गया था और फिर मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए खास स्क्रीनिंग रखी गई। इस स्क्रीनिंग में रैपर बादशाह ने भी फिल्म देखी। फिल्म देखने के बाद उन्होंने फिल्म का रिव्यू भी किया। बादशाह ने लिखा- आपको इसे देखना ही होगा। नमित ने कमाल कर दिया है। हर फ्रेम आपकी सांसें रोक देता है। हर किरदार आपको असली सा लगता है। बावजूद इसके कि हम इस कहानी को बचपन से जानते हैं, मेरी आंखों में आंसू आ गए। अतुलनीय बैकग्राउंड म्यूजिक। रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवी दुबे, यश, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह। हर किसी ने कमाल कर दिया है। जटायू वाला सीन आपका दिमाग घुमा देता है। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर।
कौन हैं रामायण का म्यूजिक तैयार करने वाले हांस जिमर?
हांस जिमर जर्मन फिल्म स्कोर कंपोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। रामायण से हांस जिमर अपना बॉलीवु़ड डेब्यू कर रहे हैं। हांस जिमर को ‘द लायन किंग’, ‘इन्सेप्शन’, ‘ड्यून’ और ‘पाइरेट्स ऑफ कैरेबियन’ जैसी कुछ हिट फिल्मों का साउंडट्रैक देने के लिए जाना जाता है। हांस जिमर को अबतक 12 फिल्मों के लिए ऑस्कर में नॉमिनेट किया जा चुका है। इनमें से दो बार हंस को ऑस्कर अवॉर्ड मिला है।
Ramayana Who is Playing What: रामायण में किसे मिला कौन सा किरदार?
रणबीर कपूर- भगवान राम
साई पल्लवी-माता सीता
रवि दुबे-लक्ष्मण
यश-रावण
अरुण गोविल-राजा दशरथ
लारा दत्ता- रानी कैकेयी
शीबा चड्ढा- मंथरा
इंदिरा कृष्णन – कौशल्या
आदिनाथ कोठारे – भरत
विवेक ओबेरॉय – विद्युतजिव्हा
सौरभ सचदेवा- मारीच
Taran Aadarsh Review: कैसी है रणबीर कपूर की फिल्म
Ramayana Review: फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने फिल्म देख ली है। उन्होंने फिल्म को 5 स्टार्स दिए हैं। रणबीर की फिल्म को तरण आदर्श ने शानदार बताया है। उनका मानना है कि दर्शकों ने आज तक भारतीय स्क्रीन पर इससे ज्यादा शानदार कुछ नहीं देखा होगा। यहां क्लिक करके पढ़ें पूरा रिव्यू
Ramayana Advance Booking: हाउसफुल हो रहे रामायण के शोज
sacnilk.com के मुताबिक, रणबीर कपूर की रामायण ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन 128.46 करोड़ हो गया है। हिंदी भाषा में फिल्म ने 102.29 करोड़ है। तेलुगु भाषा में 12 करोड़, कन्नड़ भाषा में 9.79 करोड़, तमिल भाषा में 3.49 करोड़ और मलयालम भाषा में फिल्म ने 87.87 लाख की कमाई की है।
