Home Box Officeदिवाली से पहले ‘रामायण’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई

दिवाली से पहले ‘रामायण’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


काफी उम्मीदों और चर्चा के बीच, नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दिवाली से ठीक पहले 5 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज हुई. इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.हालांकि इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड  ऐतिहासिक शुरुआत की है. जानते हैं इस फिल्म ने दुनियाभर में ओपनिंग डे पर कितना कमाया है. 

‘रामायण’ ने दुनियाभर में कितने करोड़ से की ओपनिंग? 
दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्मों की कमाई खास नहीं हो पाती है. दरअसल त्योहार की वजह से लोग अपने कामों में ज्यादा बिजी रहते हैं. ऐसे में सिनेमाघरों में दिवाली के त्योहार पर कम ही भीड़ नजर आती है. इसके चलते फिल्मों की कमाई पर असर पड़ता है .लेकिन रणबीर कपूर की नई रिलीज ‘रामायण’ ने दिवाली पर फिल्मों की धीमी शुरुआत के पुराने ट्रेंड को तोड़ दिया है और इस फिल्म ने देश और दुनियाभर में शानदाक ओपनिंग की है. मेकर्स द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘रामायण’ ने 155 करोड़ की ग्रॉस कमाई के साथ वर्ल्डवाइड ओपनिंग की है. इसी के साथ इसने दिवाली से ठीक पहले सबसे बड़ी ओपनिंग करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. 

 

‘रामायण’ ने तोड़ा  दिवाली से पहले रिलीज फिल्मों की कम कमाई का ट्रेंड
बता दें कि ‘रामायण’ से पहले दिवाली के आसपास रिलीज हुई किसी भी फिल्म की पहले दिन की सबसे ज्यादा ऑल इंडिया नेट कमाई 40 करोड़ रुपये थी, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 94 करोड़ रुपये रहा था. लेकिन ‘रामायण’ ने इस ट्रेंड को तोड़ दिया है. दरअसल इस फिल्म का क्रेज ही इतना ज्यादा था कि फिल्म को रिलीज के पहले दिन देखने के लिए खूब दर्शक सिनेमाघरों में पहुंचे. मॉर्निंग शोज ही हाउसफुल रहे और रात होते-होते तो सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिली, नतीजतन फिल्म की दमदार ओपनिंग रही. वहीं अब इस फिल्म से दीवाली वीकेंड पर भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की उम्मीद है. 

‘रामायण’ के बारे में
‘रामायण’ नितेश तिवारी द्वारा डायरेक्टेड और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियो और रॉकिंग स्टार यश की मॉन्सटर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले प्रोड्यूस  फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साईं पल्लवी माता सीता, रॉकिंग स्टार यश महा शक्तिशाली रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आ रहे हैं. 





Source link

You may also like

Leave a Comment