Home Box OfficeRamayana Box Office Day 1: रणबीर कपूर की फिल्म ने Animal और Pathaan को पछाड़ा, Adipurush से रह गई पीछे

Ramayana Box Office Day 1: रणबीर कपूर की फिल्म ने Animal और Pathaan को पछाड़ा, Adipurush से रह गई पीछे

by BollywoodNewsAndMovie


By संदीप दाहिमा | Updated: November 6, 2026 14:43 IST2026-11-06T14:39:01+5:302026-11-06T14:43:59+5:30

Next

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं।

फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज हुई। रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग ने जबरदस्त माहौल बना दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में करीब 200 करोड़ रुपये की टिकट प्री-सेल की, जबकि भारत में यह आंकड़ा 120 करोड़ रुपये से ज्यादा रहा।

पहले दिन फिल्म ने भारत में 64.85 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही इसने ‘एनिमल’ और ‘पठान’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया।

हालांकि, ‘जवान’ और ‘धुरंधर 2’ के पहले दिन के आंकड़े इससे ज्यादा रहे। वहीं, प्रभास की ‘आदिपुरुष’ के 86.75 करोड़ रुपये के ओपनिंग रिकॉर्ड को भी ‘रामायण’ नहीं तोड़ पाई।



Source link

You may also like

Leave a Comment