Home Box OfficeOTT पर छाने को तैयार Hanuman Ansh, कब और कहां रिलीज होगी डिवोशनल फिल्म?

OTT पर छाने को तैयार Hanuman Ansh, कब और कहां रिलीज होगी डिवोशनल फिल्म?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। शुरुआत में धीमी कमाई करने के बाद फिल्म ने तीसरे हफ्ते से कलेक्शन की रफ्तार पकड़ी और फिर बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की।

हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कहानी, गाने और सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। फिल्म ने थिएटर्स में लगभग 3 महीने चली। थिएटर्स और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद फिल्म अब ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

हनुमान अंश ओटीटी रिलीज (Hanuman Ansh OTT Release)

मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज का खुलासा करते हुए एक वीडियो जारी किया और कैप्शन लिखा, ‘एक दिव्य शक्ति। एक असाधारण कहानी। पूरे देश की चहेती फिल्म, अब आ रही है आपके घर। ‘हनुमान अंश’, 27 नवंबर को सोनी लिव (Sony LIV) पर आ रही है।

Hanuman Ansh

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने की धांसू कमाई

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और लगभग 3 महीने बाद इसका थिएट्रिकल रन पूरा हुआ। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 453 के आस-पास कमाई की और यह साल की सबसे प्रॉफिटेबल फिल्मों में से एक बनकर उभरी।

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है, और यह उनके बैनर ‘स्वयंभू मीडिया नेटवर्क’ के तहत बनी है। यह नीम करौरी बाबा के जीवन पर आधारित लिखी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माय लाइफ’ (Divine Detour: That Changed My Life) से प्रेरित है।





Source link

You may also like

Leave a Comment