Home Bigg Boss 20BB20: औरत बने काजी को ‘गलत तरीके से छूना’ मनीष को पड़ा भारी, इल्जाम लगा तो भड़के- बीवी से बहुत प्यार करता हूं – bigg boss 20 manish faces backlash for touching qazi touqeer in inappropriate manner

BB20: औरत बने काजी को ‘गलत तरीके से छूना’ मनीष को पड़ा भारी, इल्जाम लगा तो भड़के- बीवी से बहुत प्यार करता हूं – bigg boss 20 manish faces backlash for touching qazi touqeer in inappropriate manner

by BollywoodNewsAndMovie


‘बिग बॉस 20’ के नए प्रोमो में काजी और मनीष के बीच बहस हो गई। काजी ने औरत का गेटअप लेकर मस्ती की लेकिन मनीष निशाने पर आ गए। वहीं, अरिश्फा और स्काउट के बीच लड़ाई हो गई। स्काउट ने अरिश्फा की बात नहीं सुनी, जिस कारण उनकी लड़ाई हुई।

Qazi manish fight
बिग बॉस में काजी मनीष की लड़ाई
‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट काजी तौकीर इस सीजन के सबसे मजबूत और लोकप्रिय कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। काजी के फैंस, उनका स्क्रीन टाइम कम करने के लिए ‘बिग बॉस’ के मेकर्स को ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने मेकर्स को यह चुनौती भी दी है कि वे काजी को शो से बाहर निकाल दें, ताकि शो की असली व्यूअरशिप का पता चल सके।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कमेंट किया कि भले ही शो लगभग 75 मिनट का होता है, लेकिन पूरे एपिसोड में फैंस को काजी का फुटेज मुश्किल से 5 मिनट ही देखने को मिलता है।

काजी बने औरत, मनीष से हुई गलती!

वहीं, काजी तौकीर से जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आया है। नए प्रोमो में उनकी और मनीष की लड़ाई को दिखाया गया है। काजी को घरवालों में औरत के वेश में तैयार किया। लहंगा-चोली पहनकर काजी ने भी घर में अपनी अदाएं दिखाईं। वो मनीष से फ्लर्ट भी कर रहे थे और बाद में उनपर इल्जाम भी लगाने लगे। मनीष को लग रहा है कि लड़की बनकर उन्होंने वुमन कार्ड भी खेल दिया।

काजी से मनीष की बहस

काजी, मनीष से कहते हैं कि जब वो लड़की बने थे तो मनीष उन्हें वॉशरूम ले जाने की कोशिश कर रहे थे, उन्होंने उन्हें पकड़ने की भी कोशिश की। मनीष गुस्से से फट पड़े और उन्होंने कहा कि ‘मैं औरतों की इज्जत करता हूं, अपनी बीवी से प्यार करता हूं, ये वुमन कार्ड मत खेलो।’

काजी के फैंस ने उठाई आवाज

काजी के फैंस भी बाहर उनकी साइड ले रहे हैं और मनीष को लेकर कह रहे हैं कि उन्होंने काजी को गलत तरीके से छुआ। वो उस वक्त औरत बने हुए थे इसलिए मनीष को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

अरिश्फा से स्काउट की लड़ाई

शो का एक और प्रोमो आउट हुआ है जिसमें स्काउट अरिश्फा से भिड़ते दिख रहे हैं। अरिश्फा फिलहाल घर की कैप्टन हैं और स्काउट दिन में सो रहे थे। अरिश्फा ने उन्हें आकर सोने के लिए डांटा और स्काउट को तब भी नहीं उठना था। दोनों के बीच जमकर चिल्लम-चिल्ली हुई।

‘बिग बॉस 20’ का वॉच-टाइम रिकॉर्ड

JioHotstar के ‘बिग बॉस’ ने 60 दिनों से भी कम समय में 1 बिलियन घंटे का वॉच-टाइम हासिल कर लिया है। इसमें डाले गए वोटों की संख्या 3.5 बिलियन तक पहुंच गई है, जो सीजन 19 के मुकाबले 71% ज्यादा है, और वोट देने वालों की संख्या में भी 48% की बढ़ोतरी हुई है। भारतीय स्क्रीन पर पिछले दो दशकों में, यह अब तक का सबसे तेज़ समय है जब शो ने इन आंकड़ों को छुआ है।

‘बिग बॉस 20’ की रेटिंग सबसे ज्यादा

यह हिंदी शो UK, कनाडा और सिंगापुर में JioHotstar के टॉप 5 टाइटल्स में शामिल है (इन जगहों पर प्लेटफॉर्म हाल ही में लॉन्च हुआ है)। इसके अलावा, UAE में यह Starzplay पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाला शो है। भारत में, इसे सबसे ज्यादा दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, अहमदाबाद और हैदराबाद जैसे शहरों में देखा जा रहा है।

‘बिग बॉस 20’ का ग्रैंड फिनाले

यह सीजन सितंबर में शुरू हुआ। यह उन छह भारतीय वर्जन में से एक है, जिन्हें देश के सबसे बड़े स्ट्रीमर, जियोहॉटस्टार ने अलग-अलग भाषाओं के बाजारों के लिए तैयार किया है। शो के फिनाले की डेट फिलहाल 20 दिसंबर बताई जा रही है। दिवली पर भी इस हफ्ते कोई एविक्शन नहीं हुआ।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें