Home Box Officeइस जापानी फिल्म ने छुड़ाए ‘रामायण’ के छक्के, सिर्फ 9% बजट में बनी है और कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News

इस जापानी फिल्म ने छुड़ाए ‘रामायण’ के छक्के, सिर्फ 9% बजट में बनी है और कमा डाले इतने करोड़, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


लिमिटेड वर्ल्डवाइड रिलीज के बावजूद ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को बहुत आसानी से कॉम्पटिशन दे रही है। तकाशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी जापानी फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का ‘रामायण’ के साथ क्लैश भले ही भारत में टल गया था, लेकिन अन्य देशों में इसकी रिलीज रोकी नहीं गई थी। रामायण के सिर्फ 9% बजट में बनकर तैयार हुई ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर डॉमिनेट कर रही है, और रामायण के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है।

‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की कुल कमाई

बात आंकड़ों की करें तो ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ अभी तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 592 करोड़ 91 लाख रुपये कमा चुकी है। वहीं रामायण ने अभी तक सिर्फ 507 करोड़ 20 लाख रुपये का आंकड़ा छुआ है। वराइटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘गॉडजिला’ ने सिर्फ नॉर्थ अमेरिका से 297.31 करोड़ रुपये और अन्य जगहों से 295.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि अभी तक इसे भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो रिलीज ही नहीं किया गया है। मालूम हो कि ‘रामायण’ की रिलीज के चलते गॉडजिला को पर्याप्त IMAX स्क्रीन्स नहीं मिली थीं।

ये भी पढ़ें:

‘रामायण’ की आंधी में सूर्या की ‘सीन’ ने हिला दिया बॉक्स ऑफिस, दिवाली पर हुई नोट

सिर्फ जापान से हो चुकी है इतनी कमाई

जिसके चलते मेकर्स ने भारत में इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी थी। जानकारी के मुताबिक ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ को बनाने में 178 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत आई है। यह फिल्म साल 2023 में आई मूवी ‘गॉडजिला माइनस वन’ की सीक्वल है। उस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1070 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। जहां तक सीक्वल मूवी की कमाई का सवाल है तो यह अभी तक सिर्फ जापान से ही करीब-करीब 159 करोड़ रुपये कमा चुकी है। देखना यह है कि क्या दिवाली के बाद भारत में ‘रामायण’ रफ्तार पकड़ेगी? अगर हां, तो क्या यह गॉडजिला को बीट कर पाएगी?

ये भी पढ़ें:

सड़क पर भौंकने वाले कुत्तों…रामायण की आलोचना करने वालों पर राम गोपाल वर्मा की बात

कमाई में क्यों पिछड़ रही है रामायण?

सवाल यह भी है कि आखिर क्यों ‘गॉडजिला’ इतनी आसानी से ‘रामायण’ को बीट कर रही है, जबकि अभी तक ‘गॉडजिला’ को इसकी पूरी क्षमता के साथ दुनिया भर में रिलीज करना भी संभव नहीं हो सका है। खबरों की मानें तो ‘गॉडजिला माइनस वन’ को इसे मिल रहे पॉजिटिव रिव्यूज का फायदा मिल रहा है। वहीं रामायण को क्योंकि मिले-जुले रिव्यूज मिल रहे हैं, तो ऐसे में कमाई का ग्राफ थोड़ा घटा है। खासतौर पर ओवरसीज कलेक्शन की कमाई ने यह फर्क पैदा किया है। एक और फर्क यह भी है कि रामायण एक सुनी-सुनाई कहानी है, जबकि गॉडजिला माइनस वन एक हिट फ्रेंचाइजी है, जिसका नया पार्ट एक नई कहानी है।

ये भी पढ़ें:

‘रामायण’ ने तोड़ा ‘जवान’ का रिकॉर्ड, अभी इस फिल्म को पछाड़ना बाकी



Source link

You may also like

Leave a Comment