Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: यंग डीएसए को धक्का देना स्काउटओपी को पड़ा भारी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं

Bigg Boss 20: यंग डीएसए को धक्का देना स्काउटओपी को पड़ा भारी, बिग बॉस ने सुनाई 4 कड़ी सजाएं

by BollywoodNewsAndMovie


सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बहस हो रही है. अब कप्तानी टास्क के दौरान स्काउटओपी और यंग डीएसए के बीच जबरदस्त विवाद हो गया. दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि गाली-गलौज के बाद मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया. इसके बाद बिग बॉस को बीच में आकर टास्क रोकना पड़ा.

क्या है पूरा मामला?

‘बिग बॉस’ से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट ‘बिग बॉस तक’ के मुताबिक, कप्तानी टास्क के दूसरे राउंड में उदिति रोबोट चेयर पर बैठी थीं. इस राउंड में टीम-ए को उन्हें रुलाने की कोशिश करनी थी. उदिति को भावुक करने के लिए स्काउट ने उनकी फैमिली फोटो के एक कोने को हल्का सा जला दिया. इसी दौरान गुल्लू और यंग बार-बार स्काउट के काम के बीच में आकर कमेंट करने लगे. स्काउट ने दोनों को कई बार दूर रहने के लिए कहा, लेकिन यंग अपनी बातें कहने से पीछे नहीं हटे.

स्काउटओपी ने यंग को दिया जोरदार धक्का

टास्क के दौरान शुरू हुई बहस जल्द ही बड़े झगड़े में बदल गई. स्काउट और यंग एक-दूसरे को गालियां देने लगे. इसी बीच गुस्से में स्काउट ने यंग को जोर से धक्का दे दिया. इस घटना से यंग काफी नाराज हो गए और उन्होंने साफ कह दिया, ‘अब दोस्ती खत्म.’

दोनों के बीच बढ़ते झगड़े को देखते हुए बिग बॉस ने तुरंत टास्क रोक दिया. इसके बाद बिग बॉस ने दोनों को एक-दूसरे से दूर रहने का आदेश दिया. स्काउट को बेडरूम एरिया में और यंग को गार्डन एरिया में रहने के लिए कहा गया, ताकि मामला और न बढ़े.

स्काउट ने मांगी माफी, आम्रपाली ने यंग को घेरा

कुछ देर बाद जब स्काउट का गुस्सा शांत हुआ तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ. उन्होंने माना कि उनसे यंग को धक्का देने की गलती हुई है. इसके बाद वो यंग के पास पहुंचे और उनसे माफी मांगी. हालांकि, शुरुआत में यंग ने उनकी माफी स्वीकार नहीं की और वहां से चले गए. बाद में उन्होंने स्काउट को माफ कर दिया.

लेकिन आम्रपाली को यंग का ये फैसला पसंद नहीं आया. उन्होंने यंग के माफी स्वीकार करने पर सवाल उठाए. आम्रपाली ने उनसे कहा कि इस फैसले से वो फैंस को क्या संदेश दे रहे हैं. उन्होंने यंग पर स्काउट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने का दबाव भी बनाया. आम्रपाली ने यहां तक कह दिया कि अगर बिग बॉस स्काउट के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेते हैं तो यंग को खुद शो छोड़कर बाहर आ जाना चाहिए.

स्काउट पर बिग बॉस का बड़ा एक्शन, मिलीं 4 कड़ी सजाएं

जब बाद में मामला शांत हुआ तो बिग बॉस ने स्काउट के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उन्हें चार बड़ी सजाएं दी हैं. अब स्काउट पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट रहेंगे और उन्हें आगे किसी भी कप्तानी टास्क में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा. इसके अलावा, उन्हें शो में मिलने वाली कोई भी स्पेशल पावर नहीं दी जाएगी. इतना ही नहीं, बिग बॉस उन्हें किसी भी समय घर से बेघर कर सकते हैं.



Source link

You may also like

Leave a Comment