Home Box Office8वें दिन रणबीर की Ramayana का शॉकिंग कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर अचानक बदला कमाई का गणित

8वें दिन रणबीर की Ramayana का शॉकिंग कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर अचानक बदला कमाई का गणित

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायणम् पार्ट 1 (Ramayana Part 1) को लेकर रिलीज से पहले काफी असमंजस था कि कहीं मिल रहीं आलोचनाएं फिल्म की कमाई पर असर न छोड़े। हालांकि, रिलीज के बाद सारी आलोचनाएं तारीफों में बदल गईं और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर देखते ही देखते पहले वीकेंड में ही 1000 करोड़ के करीब पहुंच गई।

4000 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म रामायणम् दो पार्ट में बनी है। पहला पार्ट 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आई। रिलीज के बाद से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। पहला वीकेंड सफल रहा और अब दूसरे वीकेंड की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में हुई है। फिल्म ने आठवें दिन कितना कमाया है, जानिए आंकड़ा…

रामायणम् का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यूं तो नमित मल्होत्रा निर्मित रामायणम् ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है और आठवें दिन भी कलेक्शन धांसू रहा, लेकिन पहले के मुकाबले कम। गुरुवार को फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, रामायणम् ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आठवें दिन 44 करोड़ रुपये के पार कमाई की है।

ramayana part 1

मगर यह शुरुआती आंकड़ा है। यह कमाई सिर्फ 22 हजार शोज से ही हुई है। वहीं, बीते दिन रामायणम् ने 24,239 शोज के साथ करीब 70 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में उम्मीद है कि रामायणम् की आठवें दिन की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हो। 

दिन कलेक्शन
पहला 64.85 करोड़
दूसरा 48.05 करोड़
तीसरा 69.80 करोड़
चौथा 56.15 करोड़
पांचवां 107.50 करोड़
छठा 94.10 करोड़
सातवां 70.65 करोड़
आठवां 44.62 करोड़ (अनुमानित)

रामायणम् का नेट इंडियन कलेक्शन- 555.72 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडियन कलेक्शन- 663.70 करोड़ रुपये

रामायणम् का वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 944.55 करोड़ रुपये

रामायणम् की स्टार कास्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायणम् में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर, माता सीता का रोल साई पल्लवी और रावण का किरदार यश ने निभाया है। फिल्म में रवि दुबे, अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय भी अहम भूमिकाओं में हैं। रामायणम् पार्ट 2 साल 2028 की दीवाली पर आ सकती है।



Source link

You may also like

Leave a Comment