Home Morning News (खास खबरें)Kushinagar News:सुबह बाजार में उमड़ी भीड़, शाम होते ही छठ घाटों पर बढ़ी चहल-पहल – Crowds Thronged The Markets In The Morning, While The Chhath Ghats Grew Bustling As Evening Approached

Kushinagar News:सुबह बाजार में उमड़ी भीड़, शाम होते ही छठ घाटों पर बढ़ी चहल-पहल – Crowds Thronged The Markets In The Morning, While The Chhath Ghats Grew Bustling As Evening Approached

by BollywoodNewsAndMovie


छठ पर्व को लेकर पूजा सामग्री की खरीदारी में जुटे रहे लोग, दोपहर बाद पूजा के सामानों की बिक्री में आई गिरावट

पडरौना। छठ पर्व को लेकर रविवार को सुबह से ही बाजारों में खरीदारों की भीड़ रही। पर्व की तैयारियों के लिए लोग फल, नारियल, सूप, दउरा और पूजन सामग्री की खरीदारी करते नजर आए। दोपहर तक बाजारों में खूब चहल-पहल रही। इसके बाद धीरे-धीरे ग्राहकों की संख्या कम होने लगी और छठ घाटों पर भीड़ बढ़ने लगी।

छठ पर्व को लेकर बाजारों में कई दिनों से रौनक बनी हुई थी। रविवार सुबह से ही महिलाएं और पुरुष परिवार के साथ खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ फल, गन्ना, नारियल और अन्य सामान की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने भी पहले से पर्याप्त सामान की व्यवस्था कर रखी थी।

दोपहर तक खरीदारी का सिलसिला तेज रहा लेकिन इसके बाद ग्राहकों की संख्या कम होने लगी। दोपहर बाद पूजन सामग्री की बिक्री में गिरावट आई। दुकानदार राजेश जायसवाल, महेंद्र गोंड़ और लल्लन साहनी ने बताया कि अधिकांश लोगों ने सुबह और दोपहर तक जरूरी सामान खरीद लिया था। शाम तीन बजे के बाद बाजार में धीरे-धीरे भीड़ कम होने लगी। वहीं, शाम होते-होते लोग पूजा की तैयारियों के लिए छठ घाटों की ओर जाने लगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment