Home Morning News (खास खबरें)Chhath Puja 2026 | Bansgaon Ghats Witness Morning Arghya Closing Ceremony

Chhath Puja 2026 | Bansgaon Ghats Witness Morning Arghya Closing Ceremony

by BollywoodNewsAndMovie


बांसगांव में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

बांसगांव क्षेत्र में सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय छठ पर्व का समापन हुआ। नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों के पोखरों व छठ घाटों पर सुबह से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी।

.

सूर्य के दर्शन होते ही व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। उन्होंने छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए गए और जयकारे लगे।

नगर पंचायत बांसगांव और ग्रामीण इलाकों में पर्व की तैयारियां की गई थीं। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह बबलू बाबू के नेतृत्व में तुलसीहवा पोखरा, कतवार पोखरा, बलुआ पोखरा, 42 पट्टी पोखरा और नगर के अन्य पोखरों की सफाई, रंगाई-पोताई और सजावट कराई गई थी।

पर्व के दौरान पुलिस घाटों पर तैनात रही। बांसगांव थाना प्रभारी विशाल सिंह पुलिस बल के साथ अलग-अलग घाटों पर सुरक्षा का जायजा लेते रहे। बांसगांव कस्बे में चौकी इंचार्ज विकास सिंह भदौरिया ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा संभाली।

विशाल सिंह और विकास सिंह भदौरिया ने घाटों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ संभालने और शांति बनाए रखने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

चार दिनों तक चले छठ पर्व के दौरान बांसगांव क्षेत्र में श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द देखने को मिला।



Source link

You may also like

Leave a Comment