Home Morning News (खास खबरें)Chhath Puja 2026 | Devotees Break 36-Hour Nirjala Vrat With Morning Arghya

Chhath Puja 2026 | Devotees Break 36-Hour Nirjala Vrat With Morning Arghya

by BollywoodNewsAndMovie


छठ पर्व सोमवार, 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। व्रतियों ने करीब 36 घंटे का निर्जला उपवास पूरा कर व्रत खोला।

.

रविवार शाम व्रतियों ने डूबते सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया था। सोमवार सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ दूसरा अर्घ्य दिया गया। इसके लिए व्रती और उनके परिवार के सदस्य तड़के नदी, तालाब और दूसरे जलाशयों के किनारे बने छठ घाटों पर पहुंचे।

कुछ लोगों ने घरों में प्रतीकात्मक नदी या नहर बनाकर पूजा की। वार्ड 55 के अहमदबाग में भी कुछ परिवारों ने घर पर छठ पूजा की।

व्रतियों ने बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और दूसरे पारंपरिक प्रसाद सजाए। जल में खड़े होकर भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की। उषा अर्घ्य के बाद व्रतियों ने जल ग्रहण कर उपवास खोला।



Source link

You may also like

Leave a Comment