Home Morning News (खास खबरें)CG Morning News : साय कैबिनेट की होगी बैठक… दिवाली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल… अनिल टूटेजा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज… पढ़ें और भी खबरें

CG Morning News : साय कैबिनेट की होगी बैठक… दिवाली मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल… अनिल टूटेजा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज… पढ़ें और भी खबरें

by BollywoodNewsAndMovie


CG Morning News : रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुबह 10:30 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे. लगभग डेढ़ घंटे तक चलने वाली बैठक के बाद मुख्यमंत्री का समय दोपहर 12 से 12:30 बजे तक आरक्षित रहेगा. सिविल लाइन स्थित CM हाउस में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय शामिल होंगे.

CG Morning News : आज साय कैबिनेट की अहम बैठक

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की जाएगी। बैठक में आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश में चल रही धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी।

CG Morning News : अनिल टूटेजा की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज

रायपुर. DMF घोटाला मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए पूर्व IAS अधिकारी अनिल टूटेजा ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. इस मामले में आज बिलासपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी. बचाव पक्ष की ओर से दलीलें पूरी हो चुकी हैं. अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) अपना पक्ष रखेगा. जस्टिस एन.के. व्यास की अदालत में इस मामले की सुनवाई होगी.

अपनी मांगों को लेकर लामबंद हुए डॉक्टर, आज स्वास्थ्य मंत्री से करेंगे मुलाकात

रायपुर. छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर डॉक्टर लामबंद हो गए हैं.। CGDF और JDA का प्रतिनिधिमंडल आज स्वास्थ्य मंत्री और DHS से मुलाकात करेगा। दोपहर 2 बजे के बाद होने वाली इस बैठक में डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगें रखेंगे. इनमें बॉन्डेड UG-PG डॉक्टरों के वेतन और मानदेय में बढ़ोतरी के साथ PG और सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई के लिए प्रॉपर्टी मॉर्गेज की अनिवार्यता खत्म करने की मांग शामिल है. मांगों पर सहमति नहीं बनने की स्थिति में डॉक्टर गूगल मीट के जरिए आगे के आंदोलन की रणनीति तय करेंगे.

आज प्रदेशभर में कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की आक्रोश रैली

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी आक्रोश रैली निकालेगा. यह प्रदर्शन प्रदेश के 146 ब्लॉक और 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित किया जाएगा. दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक होने वाली इस रैली में कर्मचारी पटवारियों के आंदोलन का सम्मानजनक निराकरण करने की मांग उठाएंगे. इसके अलावा केंद्र सरकार के समान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) एरियर्स सहित देने की मांग को लेकर भी प्रदर्शन किया जाएगा.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H



Source link

You may also like

Leave a Comment