Home ViralBhadohi News:वायरल बुखार के 20 फीसदी बढ़े मरीज – Viral Fever Cases Up By 20 Percent

Bhadohi News:वायरल बुखार के 20 फीसदी बढ़े मरीज – Viral Fever Cases Up By 20 Percent

by BollywoodNewsAndMovie


ज्ञानपुर। मौसम में बदलाव के बीच जिले के सरकारी अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या 20 फीसदी बढ़ी है। ऐसे में स्वाइन फ्लू की जांच भी बढ़ने लगी है। सात दिनों से लगातार बुखार आना स्वाइन फ्लू का प्रमुख लक्षण है। जांच केंद्र खुलने के बाद अब तक 200 संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच हुई है।


जिले भर से रोजाना 15-20 मरीजों का सैंपल आता है, लेकिन जिले में अभी कोई स्वाइ फ्लू का मरीज नहीं मिला है। अस्पतालों में मरीजों के अलावा चिकित्सक भी बिना मास्क के ही दवा दे रहे हैं। मरीज, तीमारदार ऐसे ही घूम रहे हैं। भदोही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वाइन फ्लू की जांच भी शुरू कर दी गई है। फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग पहले से अलर्ट है। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर 96 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस में अलग से 10 बेड का फ्लू वार्ड बनाया गया है। इसे लेकर जिला प्रशासन अगस्त में एडवाइजरी जारी कर चुका है। जिला अस्पताल, भदोही एमबीएस सहित छह सीएचसी, 20 पीएचसी और 206 उपकेंद्र पर रोजाना करीब पांच हजार ओपीडी होती है। इसमें 20 फीसदी यानी एक हजार मरीज बुखार के होते हैं। अब 1500 के करीब बुखार के मरीज आ रहे हैं। जिन्हें जांच पड़ताल करके दवा दी जा रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया कि समय से जांच होने पर बीमारी का पता चल सकता है। डॉक्टर के परामर्श पर जांच करानी चाहिए।



Source link

You may also like

Leave a Comment