टॉम हॉलैंड अभिनीत हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ इस वक्त भारतीय सिनेमाघरों में अपना दबदबा बनाए हुए है, कई बॉलीवुड और साउथ की फिल्में इसके आगे टिक नहीं पा रही है। लेकिन यही अकेली हॉलीवुड फिल्म नहीं है, जो इस साल भारतीय सिनेमाघरों में रंग जमा पाई है, इससे पहले भी कई हॉलीवुड फिल्म ने बढ़िया कमाई की है।
इन हाॅलीवुड फिल्मों की कमाई अब तक रिलीज हुई कई बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा रही। यहां जानिए, इस साल रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन था।

2 of 7
फिल्म ‘स्पाइडर मैन-ब्रांड न्यू डे’
– फोटो : इंस्टाग्राम@sonypicturesin
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ 350 करोड़ पार
- सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये से अपना खाता भारतीय बॉक्स ऑफिस पर खोला था।
- वहीं पहले हफ्ते में इसने कुल 334.75 करोड़ रुपये कमाए लिए थे।
- रिलीज के 10वें दिन इसने कुल 358.13 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
- इस वक्त यह फिल्म ‘अवतार 2’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार करने की तरफ बढ़ रही है।

3 of 7
फिल्म ‘द ओडिसी’
– फोटो : एक्स @odysseymovie
‘द ओडिसी’ का भी जादू बरकरार
- क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ रिलीज से पहले ही भारतीय दर्शकों के बीच चर्चा में थी। यह फिल्म जब दुनिया भर के अलावा भारत में रिलीज हुई तो इसने अच्छी शुरुआत की।
- फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये भारत में कमाए थे। वहीं पहले हफ्ते में 90.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था।
- रिलीज के 22वें दिन भी इस फिल्म ने 2.83 करोड़ रुपये बटोर लिए हैं। अब तक फिल्म की कुल कमाई 161.15 करोड़ रुपये हो चुकी है।
- फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, एनी हैथवे लीड रोल में नजर आए हैं।

4 of 7
फिल्म ‘ऑब्सेशन’
– फोटो : सोशल मीडिया
छोटे बजट की ‘ऑब्सेशन’ ने भी खूब कमाया
- ‘ऑब्सेशन’ एक सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म थी, जो मई महीने में रिलीज हुई।
- इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत की थी।
- ओपनिंग डे पर 1.75 करोड़ रुपये ही कमाए थे।
- धीरे-धीरे करी फिल्म ने अपने कलेक्शन में इजाफा किया, एक हफ्ते में 18.55 करोड़ रुपये कमाए।
- फिल्म ने भारत में कुल 84.85 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

5 of 7
फिल्म ‘माइकल’
– फोटो : सोशल मीडिया
‘माइकल’ का भी बढ़िया रहा कलेक्शन
- ‘माइकल’ फिल्म के निर्देशक एंटोनी फुक्वा हैं। इसमें जाफर जैक्सन ने मशहूर सिंगर और डांसर माइकल जैक्सन का रोल निभाया था।
- इस फिल्म ने भी भारत में अच्छी कमाई की। पहले दिन फिल्म ने 1.7 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने एक हफ्ते में 26.05 करोड़ रुपये बटोर लिए थे।
- वहीं फिल्म की कुल कमाई भी 71.09 करोड़ रुपये रही। यह फिल्म भी भारतीय दर्शकों को पसंद आई।
