Home Box OfficeMirzapur Vs Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन भी ‘कालीन भैया’ का राज कायम, चार दिन में ‘हैवान’ पस्त

Mirzapur Vs Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन भी ‘कालीन भैया’ का राज कायम, चार दिन में ‘हैवान’ पस्त

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Mirzapur: The Movie Vs Haiwaan: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त दो फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग नजर आ रही है. एक तरफ पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन की ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे हफ्ते में भी करोड़ों बटोर रही है. वहीं, दूसरी तरफ ‘हैवान’ की कमाई चौथे दिन ही सुस्त पड़ गई है. एक फिल्म 275 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े को छूने वाली है, जबकि दूसरी अभी 13 करोड़ रुपये के करीब भी नहीं पहुंच पाई है.

नई दिल्ली. सिनेमाघरों के टिकट खिड़की पर इस वक्त दो अलग-अलग तस्वीरों का दौर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर उतरी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का सिक्का जमा हुआ है और कालीन भैया की बादशाहत का गर्दा उड़ रहा है. वहीं, दूसरी तरफ ‘हैवान’ की रफ्तार पूरी तरह से सुस्त पड़ गई है. वर्किंग डेज की शुरुआत के साथ ही दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस आंकड़े दो बिल्कुल विपरीत दिशाओं की कहानी बयां कर रहे हैं. एक तरफ जहां ‘मिर्जापुर’ अपने मजबूत दबदबे के साथ एक के बाद एक कमाई के बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 275 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है, वहीं दूसरी ओर ‘हैवान’ दर्शकों को खींचने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है और चौथे दिन ही पस्त होकर बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है.

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी ने 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म ने पहले हफ्ते में शानदार कारोबार किया और दूसरे वीकेंड पर भी कमाई की रफ्तार बनाए रखी. हालांकि, सोमवार को कलेक्शन में बड़ी गिरावट आई. लेकिन, ये साल की चौथी बड़ी हिट फिल्म की लिस्ट में शुमार हो गई है. 

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 11वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भारत में 5.50 करोड़ रुपये नेट कमाए. फिल्म को इस दिन 7,014 शोज मिले. रविवार के 13.25 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन की तुलना में यह करीब 58.5 फीसदी की गिरावट है. इसके साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 190.20 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 226.64 करोड़ रुपये हो गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हैवान’ की बात करें तो फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार ‘मिर्जापुर द मूवी’ के मुकाबले काफी धीमी है. फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को भारत में 0.70 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, चौथे दिन फिल्म को 3,265 शोज मिले. इससे भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 8.05 करोड़ रुपये और इंडिया ग्रॉस 9.63 करोड़ रुपये हो गया है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ की विदेशी बाजार में भी फिल्म की कमाई जारी है. 11वें दिन ओवरसीज से 1 करोड़ रुपये कमाए, जिससे विदेशों में कुल ग्रॉस कलेक्शन 47 करोड़ रुपये हो गया. भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 273.64 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. यानी 275 करोड़ रुपये के आंकड़े से फिल्म महज 1.36 करोड़ रुपये दूर है.

‘हैवान’ ने विदेशी बाजार में चौथे दिन 0.25 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 3 करोड़ रुपये पहुंच गया है.भारत और ओवरसीज की कमाई मिलाकर ‘हैवान’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस 12.63 करोड़ रुपये हो चुका है. चौथे दिन की 0.70 करोड़ रुपये की कमाई पिछले दिन के 1.85 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन से 62.2 फीसदी कम है.

इन आंकड़ों से साफ है कि दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रफ्तार में बड़ा अंतर है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘मिर्जापुर द मूवी’ 275 करोड़ के बाद 300 करोड़ के क्लब में एंट्री करती है या नहीं, जबकि ‘हैवान’ आने वाले दिनों में अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ा पाती है या नहीं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment