Home Viralबुशरा बानो आईपीएस का ट्रांसफर, अस्सलाम वालेकुम वीडियो वायरल के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने किया शंट – ipa bushra bano transfer after viral video bengal govt action on hindu legal fund complaint

बुशरा बानो आईपीएस का ट्रांसफर, अस्सलाम वालेकुम वीडियो वायरल के बाद CM शुभेंदु अधिकारी ने किया शंट – ipa bushra bano transfer after viral video bengal govt action on hindu legal fund complaint

by BollywoodNewsAndMovie


खड़गपुर की एडिशनल SP और IPS अधिकारी बुशरा बानो का राज्य सशस्त्र पुलिस की डिप्टी कमांडेंट के तौर पर तबादला कर दिया गया। यह तबादला उनके विवादित वीडियो के वायरल होने के बाद हुआ है।

Bushra Bani IPS (6)
बुशरा बानो आईपीएस
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने एक छोटे प्रशासनिक फेरबदल की है। इसके तहत एक आईपीएस अफसर का ट्रांसफर किया है। यह वहीं आईपीएस ऑफिसर बुशरा बानो हैं, जिनके वीडियो पर हाल ही में विवाद हो रहा है। बुशरा बानो के साथ ही दो पश्चिम बंगाल पुलिस सर्विस (WBPS) अधिकारियों – के तुरंत प्रभाव से तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश दिए हैं।

होम एंड हिल अफेयर्स डिपार्टमेंट के तहत पुलिस सर्विस सेल ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। IPS अधिकारी डॉ. बुशरा बानो पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (Addl SP) के तौर पर काम कर रही थीं। उनका ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें स्टेट आर्म्ड पुलिस (SAP) की चौथी बटालियन का डिप्टी कमांडेंट नियुक्त किया गया है।

WBPSअफसर पार्थ घोष को बुशरा बानों की जगह भेजा गया

इसी क्रम में, WBPS अधिकारी पार्थ घोष, जो पहले चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (Addl DC) के पद पर तैनात थे, अब डॉ. बुशरा बानो की जगह पश्चिम मेदिनीपुर के खड़गपुर में नए एडिशनल SP का पद संभालेंगे। वहीं, WBPS अधिकारी सुभेंदु मंडल, जो पहले SAP की चौथी बटालियन के डिप्टी कमांडेंट के तौर पर काम कर रहे थे और साथ ही दीघा में जगन्नाथ मंदिर की देखरेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे, उन्हें पार्थ घोष की जगह चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट का एडिशनल डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

बुशरा बानो का वीडियो विवाद क्या

बुशरा बानो ने UPSC की तैयारी करने वालों का हौसला बढ़ाया था। इसे लेकर उन्होंने एक वीडियो बनाया। वीडियो में बुशरा बानो आईपीएस ने वंदे मातरन या जय हिंद नहीं कहा, जिसे लेकर विवाद हुआ। 13 सितंबर के वीडियो में, 2021 बैच की IPS अधिकारी बानो ने बताया था कि कैसे अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी ने उन्हें UPSC की तैयारी में मदद की। कई X यूज़र्स ने जय हिंद या वंदे मातरम न कहने के लिए उनकी आलोचना की।

हिंदू लीगल फंड ने मुख्य सचिव से की थी शिकायत

X हैंडल ‘हिंदू लीगल फंड’ ने कहा कि उसने इस वीडियो को लेकर बंगाल के गृह सचिव से शिकायत की है। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने ‘अस्सलाम-अलैकुम’ से शुरुआत की, ‘इंशाल्लाह’ कहा, ‘जज़ाकल्लाह’ पर बात खत्म की। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ या ‘जय हिंद’ का इस्तेमाल नहीं किया। भारतीय राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एक कार्यरत अधिकारी को निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए और सार्वजनिक बातचीत में राष्ट्रीय शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। उचित समीक्षा और कार्रवाई की मांग है।

शशि मिश्रा

लेखक के बारे मेंशशि मिश्राशशि पांडेय मिश्रा नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में प्रिंसिपल डिजिटल कॉन्टेंट प्रॉड्यूसर (Principal Digital Content Producer) हैं। वह नवभारत टाइम्स में महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र-प्रदेश, पंजाब-हरियाणा, केरल, गोवा समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्य की खबरों पर काम करती हैं। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 18 साल का लंबा अनुभव है। इस दौरान उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। शशि पांडेय मिश्रा ने सितंबर 2017 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने अपनी पत्रकारिता के दौरान राजनीति, क्राइम, ह्यूमन ऐंगल स्टोरीज पर काम किया। इस दौरान समाजिक मुद्दों से जुड़े कई स्टिंग भी किए। कई स्पेशल खबरें कीं, जो नेशनल स्तर पर सुर्खियां बनीं। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गुजरात चुनाव के दौरान स्पेशल ग्राउंड स्पोर्टिंग की। देश की राजनीति, पर्यावरण, महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दे और क्राइम की खबरें लिखना पसंद है।

देश का राजनीतिक तनाव हो या कूटनीतिक घटनाक्रम, सबसे पहले खबर देना। उस खबर से भारत पर और लोगों पर क्या असर पड़ेगा इस पर काम करना प्राथमिकता है। इसके अलावा भारत और दुनिया भर में बसे हिंदी के पाठकों को खास खबर, खबर की सत्यता, पुष्ट खबरें और वीडियो के जरिए व‍िश्‍लेषण देना शशि पांडेय मिश्रा की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- भारत का राजनीतिक घटनाक्रम, पर्यावरण, क्राइम, स्वास्थ्य, महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर लिखना

पत्रकारिता अनुभव: अखबार, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत

शशि पांडेय मिश्रा ने साल 2007 में पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण से की। उससे पहले अमर उजाला में इंटर्नशिप की। दैनिक जागरण के बाद आई नेक्स्ट में काम किया। फिर सहारा समय चैनल जॉइन किया। लेकिन लेखन का शौक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वापस प्रिंट की तरफ ले आया। लखनऊ में कैनविज टाइम्स में काम किया और उसके बाद नवभारत टाइम्स अखबार में। यहां से नवभारत टाइम्स के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम की शुरुआत की। नवभारत टाइम्‍स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्‍थान की ओर से सम्‍मानित किया गया है। इससे पहले भी हर संस्थान में बेस्ट रिपोर्टिंग के अवॉर्ड मिले।

शशि पांडेय मिश्रा ने कानपुर यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी में पोस्ट ग्रैजुएनशन किया है। उसके अलावा विद्या इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और जर्नलिज्म से पत्रकारिता की पढ़ाई की।

पुरस्कार: दैनिक जागरण कानपुर में पहली महिला पत्रकार होने का सम्मान मिला। आईनेक्स्ट में बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड, नवभारत टाइम्स अखबार में बेस्ट रिपोर्टर का अवॉर्ड, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में भी अवॉर्ड मिला।

शशि पांडेय मिश्रा की स्पेशल खबरें
– सरकारी शेल्टर होम में अव्यवस्थाओं के लेकर स्पेशल खबर की। यहां अंदर कोई नहीं जा सकता था तो इस दौरान सफाई कर्मचारी बनकर अंदर गई और स्टिंग किया।
– कानपुर में राहुल गांधी की स्पेशल विजिट के दौरान डॉक्टर बनकर अस्पताल के अंदर गई और स्पेशल खबर निकाली।
– कानपुर जू में जानवरों की हालत और प्रदूषण पर लगातार स्पेशल स्टोरीज कीं, इन छपी खबरों के अखबार संसद के अंदर लहराकर मेनका गांधी ने सवाल उठाए। खबरों को संज्ञान लिया गया और बड़ा एक्शन हुआ।
– लखनऊ में विधानसभा से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक खिलौना पिस्तौल लेकर अंदर घुसी, लखनऊ के नामी स्कूलों में भी पिस्तौल लेकर घूमी और सुरक्षा में सेंध का स्टिंग किया।
– केंद्र सरकार की पालना गृह योजना में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा किया। खबरों को हाई कोर्ट ने संज्ञान में लिया और मामले में सीबीआई जांच बैठी।
– महिला सुरक्षा की जांच के लिए पूरी दिन और आधी रात तक 30 किलोमीटर पैदल चली और सुरक्षा के इंतजाम की पोल खोली।
– मायावती के सीएम रहने के दौरान स्पेशल खबर के लिए उस अस्पताल में मरीज बनकर भर्ती हुई, जहां उनकी विजिट थी और स्पेशल कवेज की।और पढ़ें