Home Viralपिता की डायरी लगी बेटे के हाथ, शायरी पढ़ मां के सामने खूब उड़ाया मजाक

पिता की डायरी लगी बेटे के हाथ, शायरी पढ़ मां के सामने खूब उड़ाया मजाक

by BollywoodNewsAndMovie


जब कोई शख्स अपनी पर्सनल डायरी लिखता है तो उसमें उसके जीवन के हर पड़ाव का सच लिखा होता है. फिर चाहे वो किसी का दुश्मन रहा हो या फिर आशिक, उसके जीवन की हर बात डायरी में लिखी होती है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटे के हाथ उसके पिता की पुरानी डायरी लग गई है और इस डायरी में उसके पिता के आशिकी के किस्से छिपे हुए हैं. अब बेटा वीडियो बनाते हुए पिता ने अपने महबूब के लिए जो शायरी लिखी थी वो अपनी मां के सामने पढ़ता दिखाई दे रहा है. वीडियो काफी मजेदार है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

बेटे के हाथ लगी पिता की रोमांटिक डायरी

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बेटे के हाथ उसके पिता की डायरी लगी है जो उसके पिता शादी से पहले साल 2003 में लिखा करते थे. बेटा डायरी खोलते हुए अपने पिता के लिए कहता है कि आज मेरे पिता की डायरी मेरे हाथ लगी है और मैं आपको बताऊंगा कि मेरे पापा कितने बड़े आशिक थे. जैसे ही बेटा डायरी खोलता है वैसे ही वो डायरी में लिखी शायरियां देखकर हैरान हो जाता है.

हर पेज पर लिखी थी आशिकों वाली शायरी

वीडियो में दिख रहा है कि डायरी में हर पेज पर शायरी लिखी है जिसे देखकर बेटा भी हैरान हो जाता है और अपनी मां को दिखाता है. मां भी डायरी देखकर जोर जोर से हंसने लगती है. इसके बाद बेटा डायरी से एक रोमांटिक शायर पढ़ता है जिसे सुनकर मां भी जोर जोर से ठहाके लगाती है और बेटा अपने पिता के मजे लेता दिखाई देता है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल

यूजर्स बोले, ऐसी औलाद हो तो पोल खुलनी ही है

वीडियो को  shreyang_03_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ऐसी औलाद हो तो पिता की पोल को खुलेगी ही. एक और यूजर ने लिखा…बेचारा पिता अब किस मुंह से अपनी बीवी के सामने जाएगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…अभी तक तो मेरे पापा मेरी 12 बजा देते.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें





Source link

You may also like

Leave a Comment