Home Morning News (खास खबरें)Panchkula School Incident | Student Brutally Attacks Classmate; CCTV Footage

Panchkula School Incident | Student Brutally Attacks Classmate; CCTV Footage

by BollywoodNewsAndMovie


पंचकूला2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक
हरियाणा के पंचकूला के स्कूल की यह घटना गुरुवार दोपहर तीन बजे की है।  - Dainik Bhaskar

हरियाणा के पंचकूला के स्कूल की यह घटना गुरुवार दोपहर तीन बजे की है।

हरियाणा के पंचकूला के एक प्रसिद्ध स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी कक्षा के छात्र ने बेरहमी से हमला कर दिया। छात्र ने बच्ची का सिर पहले बेंच पर मारा, फिर 19 बार पैर से उसके चेहरे पर लात–घूसों से वार किया। उसके बाल पकड़कर घसीटा। बाद में ईंट से 12 बार बच्ची के सिर पर हमला किया।

96 सेकेंड तक लगातार बच्ची को बेरहमी से पीटे जाने की घटना क्लास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मारपीट के दृश्य बेहद विचलित करने वाले हैं, इसलिए हम इसका वीडियो नहीं दिखा रहे हैं।

फुटेज देखकर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने भी कहा इसे पूरा देखना भी मुश्किल है। उन्होंने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करने को कहा है।

पंचकूला DCP अदिति सिंह ने कहा कि घटना में स्कूल की लापरवाही सामने आई है। स्टाफ के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जुवेनाइल एक्ट के तहत बच्चे की एक्सपर्ट्स से काउंसिलिंग कराई जा रही है।

बच्ची का चंडीगढ़ PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। 31 अक्टूबर की रात को उसने अपनी मां के हाथ से खाना भी खाया।

बच्ची का चंडीगढ़ PGI में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत ठीक है। 31 अक्टूबर की रात को उसने अपनी मां के हाथ से खाना भी खाया।

ऑटो वाला बच्ची को लेने पहुंचा, तब घटना का पता चला

घटना की जानकारी उस वक्त सामने आई जब ऑटो ड्राइवर बच्ची को लेने स्कूल पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और उसकी तलाश शुरू की।

बच्ची के चाचा के मुताबिक, हमला करने वाले बच्चे ने ही उन्हें बताया कि बच्ची कहां पर गिरी पड़ी है। इसके बाद वे उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

बच्ची पर हमले की तस्वीर विचलित कर सकती है इसलिए इसे ब्लर किया गया है।

बच्ची पर हमले की तस्वीर विचलित कर सकती है इसलिए इसे ब्लर किया गया है।

वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है, सिलसिलेवार जानिए…

  • बेंच पर सिर के बल 2 बार पटका: वीडियो में 8 साल का बच्चा 6 साल की बच्ची को पकड़कर क्लासरूम की बेंच पर सिर के बल दो बार पटकता है। इसके बाद उसके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा देता है।
  • सिर और पेट पर 3 बार लात मारी: बच्ची के जमीन पर गिरने के बाद बच्चा उसके सिर और पेट पर तीन बार लात मारता है। बच्ची उठने की कोशिश करती है, लेकिन बच्चा क्लासरूम के दूसरे कोने से ईंट उठा लाता है।
  • चेहरे पर ईंट मारी: बच्चा ईंट उठाकर बच्ची के चेहरे पर फेंककर मारता है। इसके बाद उसके सिर पर भी ईंट से वार करता है। बच्ची सिर पकड़कर रोने लगती है।
  • बाल पकड़कर फिर जमीन पर पटका: बच्चा बच्ची के बाल पकड़कर उसे दोबारा जमीन पर पटकता है। इसके बाद उसके पेट पर पैर रखता है और दो बार लात मारता है।
  • सिर और चेहरे पर ईंट से कई वार किए: बच्चा बार-बार ईंट उठाकर बच्ची के सिर और चेहरे पर मारता है। बच्ची जमीन पर पड़ी दर्द से तड़पती रहती है, लेकिन वह हमला जारी रखता है।
  • जाते-जाते सिर पर 3 बार लात मारी: वीडियो के आखिरी हिस्से में बच्चा बच्ची के सिर पर ईंट से फिर वार करता है। इसके बाद सिर पर तीन बार लात मारकर वहां से चला जाता है।
चाचा ने बताया कि बच्ची पीजीआई में भर्ती है, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

चाचा ने बताया कि बच्ची पीजीआई में भर्ती है, उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

चाचा बोले- बेटी की हालत देख पिता बेहोश हुए

बच्ची के चाचा के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। ऑटो ड्राइवर के न मिलने की सूचना पर पिता स्कूल पहुंचे। वहां हमला करने वाले बच्चे ने बताया कि बच्ची ऊपर कमरे में पड़ी है। पिता ने उसे खून से लथपथ देखा तो बेहोश हो गए। परिजन उसे पहले एल्केमिस्ट अस्पताल ले गए, जहां से 3-4 घंटे बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

चाचा ने वीडियो जारी कर बताया कि बच्ची की हालत में कुछ सुधार हुआ है। सभी लोगों ने बच्ची के लिए दुआएं कीं। परिवार इसके लिए सभी का शुक्रगुजार है।

स्कूल पहुंची पुलिस, छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ

सेक्टर-20 थाना प्रभारी यशदीप और जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही वे पुलिस टीम के साथ स्कूल पहुंचे थे। पुलिस स्कूल प्रबंधन से घटना की जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा हमला करने वाले छात्र के माता-पिता से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर इतनी छोटी उम्र के बच्चे ने इस तरह का हमला किन परिस्थितियों में किया। फैमिली बैकग्राउंड का भी पता किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने जांच के लिए कमेटी बनाई

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि उन्होंने घटना का वीडियो देखा, जिसे पूरा देखना भी मुश्किल है। मामले की जांच के लिए मुख्यालय स्तर पर कमेटी बनाई गई है। इसकी रिपोर्ट आज शाम या कल सुबह तक आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि लापरवाही सामने आने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि घटना का वीडियो इतना भयावह है कि उसे देखना भी मुश्किल है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि घटना का वीडियो इतना भयावह है कि उसे देखना भी मुश्किल है।

—————————

ये खबर भी पढ़ें…

पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट के बाद हंगामा:पेरेंट्स की भीड़ के बाद गेट बंद; ह्यूमन राइट्स कमीशन की टीम पहुंची

पंचकूला के सरकारी स्कूल में KG की छात्रा पर तीसरी क्लास के छात्र के हमले के बाद मामला गंभीर हो गया है। शनिवार दोपहर को घटना से नाराज पेरेंट्स की भीड़ स्कूल के बाहर जमा हो गई और हंगामा करने लगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और खासकर प्रिंसिपल के खिलाफ नारेबाजी की। (पूरी खबर पढ़ें)

खबरें और भी हैं…



Source link

You may also like

Leave a Comment