Home Box Office2026 की टॉप 10 कलेक्शन वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आई ‘हनुमान अंश’, जल्द करेगी ‘बॉर्डर 2’ काम तमाम!

2026 की टॉप 10 कलेक्शन वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर आई ‘हनुमान अंश’, जल्द करेगी ‘बॉर्डर 2’ काम तमाम!

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर तहलका जारी है. इसकी धुआंधार कमाई की वजह से ये साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है. उम्मीद है कि आने वाले 20 दिनों में ये बॉर्डर 2 का किला भी भेद देगी.

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी है. जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. वर्ड ऑफ माउथ के दम पर इसने लोगों का ध्यान खींचा है. अब तक ये बॉक्स ऑफिस पर 39 दिनों का सफर तय कर चुकी है.

‘हनुमान अंश’ जल्द ही 50 दिन बॉक्स ऑफिस पर पूरे कर सकती है. 39वें दिन इसने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा. सोमवार को इस धार्मिक फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. जबकि छठे सोमवार तक इसके 9198 शोज रहे.

Sacnilk के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ का अब तक भारत में 222.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. इसी के साथ ये साल 2026 की टॉप 10 फिल्मों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. इसका अब तक का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 279.80 करोड़ रुपये हो गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘हनुमान अंश’ को शुरुआत में फ्लॉप फिल्म समझा जा रहा था. इसने वीक 1 में 1.8 करोड़, दूसरे हफ्ते में 40 लाख कमाए थे. मगर तीसरे हफ्ते में जाकर इसने तगड़ी उछाल लगाई थी. जिसके बाद सिनेमाघरों में इसकी डिमांड को देखते हुए शोज बढ़ाए गए. तीसरे हफ्ते में 10.4 करोड़, चौथे हफ्ते में 61 करोड़, पांचवे हफ्ते में 90.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

Bollywood’s top 10 grossers of 2026 in India : अगर बॉलीवुड की टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो नंबर वन पर अभी भी 1186 करोड़ रुपये के साथ धुरंधर 2 है. दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 हैं जिसने 362.76 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. अब टॉप 3 में हनुमान अंश आ गई है जिसका 39 दिनों में 222 करोड़ रुपये का बिजनेस हो चुका है.

2026 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट चौथे नंबर पर ‘अवारापन 2’ ने 156.08 करोड़ रुपये, 5वें पर ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 137.93 करोड़ रुपये, छठे नंबर पर ‘कॉकटेल 2’ ने 104.53 करोड़ रुपये और 7वें नंबर पर ‘ओ’रोमियो’ ने 83.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

दूसरे नंबर पर बॉर्डर 2 है. हनुमान अंश का अगला टारगेट यही है जिसे वह आने वाले कुछ दिनों में भेद सकती है. sacnilk के मुताबिक, बॉर्डर 2 मोटे तौर पर 58-60 दिनों तक चली. इन दिनों में सनी देओल की फिल्म ने इंडिया में 329.43 करोड़ का कलेक्शन किया था. यानी हनुमान अंश के करीब 20 दिन है इस आंकड़े को पार करने के. जिस तरह से इस फिल्म को प्यार मिल रहा है, उम्मीद है कि ये आंकड़ा ये फिल्म पार कर सकती है.

हनुमान अंश की बात करें तो इसे विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है. इसे रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में शोभिनव सत्या, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी से लेकर विहान जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है. ये सिनेमाघरों में 7 अगस्त को रिलीज हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment