इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ खूब चर्चा में है। हर दिन इसमें कुछ न कुछ नया हो रहा है। कभी कोई कॉमेडी करता है, तो कभी किसी से तीखी नोकझोंक देखने को मिलती है। इस बीच मेकर्स ने शो के कुछ नए प्रोमो शेयर किए हैं, जिसमें अलग लेवल का बवाल देखने को मिल रहा है।
क्यों हुई अरिश्फा और स्काउट के बीच लड़ाई?
दरअसल, मेकर्स ने एक नया प्रोमो शेयर किया है। इसमें कप्तानी के लिए नया टास्क दिया जाता है, जहां लड़कियों को लड़कों पर कलर फेंकना होगा। इसके बाद दूसरे सीन में अरिश्फा खान और स्काउट गेम खेलते हुए नजर आते हैं।
इस बीच अरिश्फा स्काउट के मुंह पर कलर फेंक देती हैं। इसके बाद स्काउट अरिश्फा को कुछ कहते हैं, तो उदिति बीच में आकर उनसे अरिश्फा को हाथ ना लगाने को कहती हैं। आगे जब एक बार और स्काउट के मुंह पर कलर लग जाता है, तो वो काफी गुस्सा हो जाते हैं, और जोर-जोर से चिल्लाने लगते हैं।
वहीं अरिश्फा भी इस दौरान गुस्से में नजर आती हैं। वीडियो के आखिर में स्काउट अपनी ऑडियंस से कहते हैं, ‘आप लोगों ने देखा ही है, जो भी हुआ। मैं इस पॉइंट के बाद आपसे सबसे ज्यादा सपोर्ट की उम्मीद करता हूं।’
