Home HollywoodHrithik Roshan Signs With Agency Behind Oscar Winning Films Hollywood Project On The Horizon? – Entertainment News: Amar Ujala

Hrithik Roshan Signs With Agency Behind Oscar Winning Films Hollywood Project On The Horizon? – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


मशहूर हॉलीवुड प्रोडक्शन और मैनेजमेंट कंपनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन को अपने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए साइन कर लिया है। यह कंपनी ‘द रेवेनेंट’ और ‘स्पॉटलाइट’ जैसी ऑस्कर जीतने वाली फिल्में बनाने के लिए जानी जाती है।





Hrithik Roshan signs with agency behind Oscar winning films Hollywood project on the horizon?

ऋतिक रोशन
– फोटो : इंस्टाग्राम


क्या हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आएंगे ऋतिक?

ऋतिक ने ‘एनोनिमस कंटेंट’ कंपनी के साथ एक डील साइन कर ली है। इस डील के बाद से ऐसी चर्चाएं तेज हो गई हैं कि ऋतिक जल्द ही किसी बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं, हालांकि अभी तक किसी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।


Hrithik Roshan signs with agency behind Oscar winning films Hollywood project on the horizon?

ऋतिक रोशन
– फोटो : इंस्टाग्राम-@hrithikroshan


ऋतिक रोशन का अब तक का सफर

ऋतिक को बॉलीवुड का ‘ग्रीक गॉड’ कहा जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। उन्होंने ‘वॉर’, ‘कृष’, ‘जोधा अकबर’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है।


Hrithik Roshan signs with agency behind Oscar winning films Hollywood project on the horizon?

ऋतिक रोशन
– फोटो : इंस्टाग्राम


ऋतिक का वर्कफ्रंट

ऋतिक रोशन बहुप्रतीक्षित सुपरहीरो फ्रेंचाइजी ‘कृष 4’ में नजर आएंगे, जिसकी प्री-प्रोडक्शन और निर्देशन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसके अलावा ऋतिक निर्माता रूप में अपनी पहली वेब सीरीज ‘स्टॉर्म’ भी बना रहे हैं।


Hrithik Roshan signs with agency behind Oscar winning films Hollywood project on the horizon?

ऋतिक रोशन
– फोटो : एक्स


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कलाकार

ऋतिक अकेले नहीं हैं, बल्कि कई भारतीय कलाकार भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इस समय हॉलीवुड में सबसे सफल भारतीय अभिनेत्री हैं। ‘क्वांटिको’ सीरियल से शुरुआत करने के बाद उन्होंने ‘बेवॉच’ और ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ जैसी कई हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। अब वह जल्द ही सात साल बाद एसएस राजामौली की फिल्म से भारतीय सिनेमा में वापसी करेंगी।

प्रियंका के अलावा आलिया भट्ट ने गैल गैडोट के साथ फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया। प्रियंका, आलिया और दीपिका पादुकोण के अलावा भी कई बॉलीवुड स्टार्स ने हॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।

यह भी पढ़ें: Shabana Azmi: 52 साल के करियर में पहली बार खलनायक बनेंगी शबाना आजमी, इस फिल्म में इमरान हाशमी से होगा टकराव




Source link

You may also like

Leave a Comment