Home Viralपंचायत के कॉन्फ्रेंस रूम में शराब पार्टी! जामुड़िया में वायरल वीडियो से गरमाई सियासत

पंचायत के कॉन्फ्रेंस रूम में शराब पार्टी! जामुड़िया में वायरल वीडियो से गरमाई सियासत

by BollywoodNewsAndMovie


आसनसोल: सरकारी नियम-कायदों को ताक पर रखकर पंचायत कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में शराब पार्टी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जामुड़िया ब्लॉक के चिचुड़िया पंचायत भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरे मामले के बारे में। 

दरअसल एक वायरल वीडियो में लगभग 10 से 12 लोग पंचायत के कॉन्फ्रेंस रूम के भीतर बैठकर कथित तौर पर शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि कमरे की दीवार पर ‘विकसित भारत’ और ‘गारंटी फॉर रोजगार’ जैसे सरकारी योजनाओं के बैनर लगे हैं, जिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की तस्वीरें साफ नजर आ रही हैं। बैनरों की मौजूदगी से इस घटना के बिल्कुल हालिया होने की आशंका जताई जा रही है।

Bengal News

Image Source : REPORTER INPUTपंचायत के कॉन्फ्रेंस रूम में शराब पार्टी!

TMC और BJP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

घटना का वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में राजनीतिक पारा चढ़ गया है:

तृणमूल कांग्रेस का आरोप: TMC का दावा है कि पंचायत के कामकाज से जुड़े भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सरकारी संपत्ति का अपमान करते हुए इस हरकत को अंजाम दिया है।

भाजपा की सफाई: भाजपा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि वीडियो में दिख रहे लोगों से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। भाजपा के अनुसार, शराब पी रहे लोग दरअसल TMC संचालित पंचायत के ठेकेदार और सुपरवाइजर हैं।

विधायक बिजन मुखोपाध्याय का बयान

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जामुड़िया के भाजपा विधायक डॉ. बिजन मुखोपाध्याय ने कहा कि पंचायत जनता की सेवा का स्थान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता ऐसी असामाजिक गतिविधियों में शामिल नहीं हो सकते। विधायक ने यह भी कहा, ‘4 तारीख के बाद कुछ तत्व निजी फायदे के लिए भाजपा का झंडा लेकर घूम रहे हैं। यदि जांच में भाजपा का कोई वास्तविक कार्यकर्ता भी दोषी पाया जाता है, तो प्रशासन और पार्टी स्तर पर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।’ फिलहाल स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने वीडियो को प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।

(इनपुट- बिज्जु मंडल)

ये भी पढ़ें- 

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में पुलिस पर देसी बम से हमला, एक ASI घायल





Source link

You may also like

Leave a Comment