Home ViralAgra News:मंसुखपुरा के टोडा गांव में मिट्टी खनन का वीडियो वायरलं – Video Of Soil Mining In Toda Village Of Mansukhpura Goes Viral

Agra News:मंसुखपुरा के टोडा गांव में मिट्टी खनन का वीडियो वायरलं – Video Of Soil Mining In Toda Village Of Mansukhpura Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


पिनाहट। मंसुखपुरा थाना क्षेत्र के टोडा गांव में मिट्टी खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से परिवहन किए जाने का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में खनन को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

ग्रामीणों का आरोप है कि टीले से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगातार परिवहन किया जा रहा है। आरोप है कि मिट्टी ग्राहकों को बेचकर अलग-अलग स्थानों पर भराव के लिए पहुंचाई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से मिट्टी ले जाते हुए दिखाई दे रही है।

किसान अनुमति लेकर मिट्टी उठा रहा है। मौके पर किसी तरह का अवैध मिट्टी खनन नहीं किया जा रहा है।-राजीव रंजन, एसीपी शमसाबाद



Source link

You may also like

Leave a Comment