व्रत खोलते वक्त आपने महिलाओं को पूजा-पाठ के बाद अपने पति के हाथों से पानी पीते और कुछ मीठा खाते व्रत खोलते हुए तो देखा होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो व्रत खोलने के ऐसे तरीके को दिखा रहा है, जिसे देखकर पहले तो आप भी सोचेंगे कि आखिर ये हो क्या रहा है. ये व्रत खोलने का तरीका आपने कही नही देखा होगा. वीडियो में सजी-धजी दुल्हन कुछ इस अंदाज में पानी पीती नजर आ रही है कि देखने वाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया और लोग कमेंट सेक्शन में पूछने लगे कि आखिर तीज का ये कैसा तरीका है.
दुल्हन ने इस अंदाज में पिया पानी
वायरल वीडियो में दुल्हन पूरी तरह सजी हुई नजर आ रही है. वह कमरे में बेड पर बैठी है और उसके सामने एक स्टील की थाली रखी हुई है. इसी दौरान वह अपना सिर नीचे करती है और थाली में मौजूद पानी को अलग ढंग से पीती दिखाई देती है. पीछे मौजूद एक व्यक्ति उसके कपड़े को पकड़कर ऊपर की ओर किए हुए है. पूरा तरीका इतना अलग नजर आता है कि वीडियो देखने वाला कुछ सेकेंड के लिए समझ ही नहीं पाता कि आखिर दुल्हन कर क्या रही है.
ये महिला पानी पी रही है
अब आप सोच रहे होंगे ऐसे क्यों ?
तो बता दूं आपको की
ये तीज का व्रत रखी हुई है अपने पति परमेश्वर की लंबी आयु के लिए
इस व्रत में पानी पीना भी मना होता है खाना तो दूर की बात है 24 घंटे का व्रत है
अब किसी को प्यास लग गई और वो सहन नहीं कर पा रही है तो… pic.twitter.com/s3lGvupmiy
— Rebellious 2.0🕊️ (@RebelliousPari8) September 14, 2026
यह भी पढ़ें : पिता की डायरी लगी बेटे के हाथ, शायरी पढ़ मां के सामने खूब उड़ाया मजाक
तीज के व्रत से जोड़कर वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो को तीज के व्रत से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. देशभर में हरतालिका तीज पर कई महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, यानी व्रत के दौरान पानी और भोजन नहीं लेतीं. हालांकि व्रत रखने और खोलने की परंपराएं अलग-अलग परिवारों और क्षेत्रों में अलग हो सकती हैं. ऐसे में वायरल वीडियो में दिख रहा तरीका किस जगह की परंपरा है या बस लोगों को हंसाने का जरिया है , इसकी जानकारी वीडियो से साफ नहीं होती.
कमेंट सेक्शन में लोगों ने लिए खूब मजे
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने पूछा, क्या सच में ऐसा होता है? वहीं कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा तरीका देखा है. एक यूजर ने लिखा कि उसके इलाके में तो तीज नहीं होती, इसलिए उसे इसके बारे में पता ही नहीं. कुछ लोगों ने व्रत के नियमों को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर प्यास लगी है तो पानी पीने का इतना अलग तरीका क्यों अपनाया जा रहा है. यानी वीडियो देखकर लोगों का पूरा ध्यान दुल्हन के व्रत से ज्यादा उसके पानी पीने के अंदाज पर चला गया.
लोगों को याद आया तीज का कठिन व्रत
कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने तीज के निर्जला व्रत का जिक्र करते हुए कहा कि इस व्रत में लंबे समय तक पानी नहीं पिया जाता. एक कमेंट में तो यूजर ने लिखा कि वह खुद व्रत नहीं रख पाता, लेकिन सुबह जल्दी उठकर पत्नी के लिए खाना जरूर बनाता है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि आजकल सोशल मीडिया की वजह से ऐसी पारंपरिक चीजें भी लोगों तक पहले से ज्यादा पहुंच रही हैं. इस वीडियो को लेकर भी कुछ लोग हैरान हैं, जबकि कुछ इसे अलग-अलग जगहों की अपनी-अपनी परंपरा मानकर देख रहे हैं.
यह भी पढ़ें : हमको हम ही से चुरा लो- रानू मंडल ने रोमांटिक अंदाज में गाया गाना
