Fitness In Korea: इंडिया में नौकरी के साथ फिटनेस का भी ध्यान रखना है तो इससे कंपनी का कोई नाता नही होता है। आप काम पर आ रहे हैं, यही काफी है। लेकिन कोरिया में एम्प्लॉई की फिटनेस प्रियोरिटी होती है। इसलिए फिटनेस का ध्यान रखने वालों को मोटिवेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है। वायरल वीडियो इसका उदाहरण भर है।

कोरियन ऑफिस कल्चर
मानसी अरोड़ा ने ये वीडियो बनाया है। वो वीडियो के शुरू में एक पार्क में टहलती मिलती हैं। वो कहती हैं कोरिया का कल्चर कुछ अलग है। मैंने हाल ही में एक कंपनी ज्वाइन की है। उन्हें कुछ दिन पहले एक फिटनेसवाला ऑफर पता चला है। जो गजब है।
2 महीने फिटनेस एक्टिविटी
वो कहती हैं कंपनी 2 महीने कोई भी फिटनेस एक्टिविटी करने पर गिफ्ट देती है। बस आपको रोज एक्टिविटी के सबूत देने हैं जैसे फोटो या वीडियो। गिफ्ट भी मामूली नहीं मिलता है बल्कि महंगे ब्रांड के प्रोडक्ट गिफ्ट में दिए जाते हैं।
ताकि सेहत का ध्यान रखें
मानसी कहती हैं ऐसा इसलिए है कि हम लोग काम के साथ फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दें। वो मानती हैं शायद उन्हें यही मोटिवेशन चाहिए था। वीडियो देखिए।
मेरी मैनेजर के तो सांप लोट जाता
इस वीडियो को देखने वाले इंडिया में भी ऐसा ही कुछ होने की इच्छा जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है लेकिन मेरी मैनेजर को तो वर्कआउट का बोलते ही सांप लोटने लगते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे भी ऐसा ही मोटिवेशन चाहिए। एक यूजर का कहना है कि ये नियम इंडिया में कब आएगा।

