Home Box Officeपांचवे मंगलवार को Hanuman Ansh पर हुई ‘बजरंग बली’ की कृपा, ‘नीम करोली बाबा’ की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर तांडव

पांचवे मंगलवार को Hanuman Ansh पर हुई ‘बजरंग बली’ की कृपा, ‘नीम करोली बाबा’ की बायोपिक का बॉक्स ऑफिस पर तांडव

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने अपने पांचवें सप्ताह में जो कमाल दिखाया है वो बड़े डायरेक्टर्स के लिए एक तरह से खतरे की घंटी भी है। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

पहले दिन कमाए सिर्फ 10 लाख रुपये

जिस फिल्म ने अपने पहले दिन 10 मात्र लाख रुपये की ओपनिंग की हो उसके लिए 150 करोड़ के करीब पहुंचना वाकई बहुत बड़ी बात है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.08 करोड़ रुपये था और दूसरे सप्ताह में ये घटकर सिर्फ 40 लाख रुपये रह गया।

फिल्म को लगभग सिनेमाघरों से उतारा ही जाने वाला था क्योंकि आगे टॉक्सिक जैसी बड़े बैनर्स की मूवी रिलीज होनी थी। लेकिन तीसरे हफ्ते कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई दंग रह गया

Hanuman (6)

तीसरे वीक में मूवी का कलेक्शन 61 करोड़ रुपये हुआ और सिनेमाघरों में इसके शोज भी बढ़ाए गए। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो चुके हैं।

कितना रहा 33वें दिन का कलेक्शन?

Sacnilk के अनुसार, हनुमान अंश ने अपने 33वें दिन यानी पांचवे मंगलवार को 9.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 141.20 करोड़ रुपये हो गया है। एक अनुमान के मुताबिक अगर देखें तो चूंकि आसपास अभी ऐसी कोई बड़ी रिलीज नहीं है तो मूवी इस वीकेंड आराम से 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।

Hanuman

11 सितंबर, 2026 को हनुमान अंश विदेशों में भी बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। होम्बले फिल्मस इसे आगे लेकर जा रहा है तो फिल्म का कलेक्शन निश्चित रूप से आने वाले सप्ताह में और बेहतर होगा। कुछ क्रिटिक्स फिल्म के लिए 200 करोड़ का टारगेट लेकर चल रहे हैं और उनका मानना है कि मूवी आने वाले दिनों में इसे बड़ी आसानी से पूरा कर लेगी।



Source link

You may also like

Leave a Comment