Home Box OfficeBox Office: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन रचा इतिहास, सारी टॉप फिल्में पड़ी फीकी, गर्त में Toxic – hanuman ansh box office collection day 32 and yash starrer toxic second monday business

Box Office: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन रचा इतिहास, सारी टॉप फिल्में पड़ी फीकी, गर्त में Toxic – hanuman ansh box office collection day 32 and yash starrer toxic second monday business

by BollywoodNewsAndMovie


नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन भी इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने 32वें दिन ‘धुरंधर 2’ से लेकर ‘पुष्पा 2’ और ‘केजीएफ 2’ जैसी दबंग फिल्मों का रेकॉर्ड तोड़ डाला है। वहीं ‘टॉक्सिक’ का खेल लगभग खत्म हो चुका है।

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 32 Vs Toxic
हनुमान अंश की कमाई 32वें दिन
नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के बाद से रविवार यानी 22वें दिन सबसे दंगल कमाई की और इसी के साथ फिल्म अपने पांचवे हफ्ते में एंट्री मार चुकी है। अब पांचवें सोमवार को भी इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाई करने वाली अब तक की लगभग सारी फिल्मों के 32वें दिन की कमाई का रेकॉर्ड तोड़ डाला है। आइए जानते हैं फिल्म ने 32वें दिन को क्या कमाल दिखाया है। वहीं ‘टॉक्सिक’ अब तक केवल ‘हनुमान अंश’ की वजह से पस्त थी, वहीं अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने इस फिल्म का बेड़ा और गर्क कर दिया है।

हनुमान अंश‘ नें सिनेमाघरों में अब तक आई फिल्मों के सामने पूरी बाजी पलट कर रख दी है। इस फिल्म को लेकर न प्रमोशनल किया गया और न ही लोगों को रिलीज के समय भनक ही लगी। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में तैयार ये फिल्म अब तेजी से 200 करोड़ रुपये की कमाई तक तेजी से पहुंचती नजर आ रही हैं।

4 से 5 लाख कमाने वाली ‘हनुमान अंश ने 31वें दिन धुआं उड़ा दिया

फिल्म को सबसे अधिक फायदा माउथ पब्लिसिटी से मिला है। ओपनिंग डे पर 10 लाख से बॉक्स ऑफिस का सफर शुरू करने वाली इस फिल्म केवल 355 शोज़ मिले थे। जाहिर है कि फिल्म को लेकर थिएटर मालिकों में वो कॉन्फिडेंस नहीं था। आज आलम ये है कि 32वें दिन इस फिल्म को 7,343 शोज़ मिले हैं। विशाल चतुर्वेदी निर्देशित ये फिल्म दूसरे हफ्ते में 4 से 5 लाख रुपये की कमाई करने लगी थी, जिसे केवल 29 और 30 शोज़ मिल रहे थे। फिर अचानक 17वें दिन एक चमत्कार हुआ और इसने रविवार को ₹2.20Cr रुपये की कमाई की थी। इसके बाद से इस फिल्म ने फिर पलटकर नहीं देखा।आखिरकार 31वें दिन इस फिल्म नें ₹22.75Cr की धांसू कमाई कर डाली।

‘हनुमान अंश’ ने तोड़े रेकॉर्ड

इस फिल्म ने 32वें दिन भी बम्पर कमाई की है। पांचवें सोमवार को कलेक्शन करने वाली अब तक की लगभग सभी टॉप भारतीय फिल्मों को ‘हनुमान अंश’ ने पछाड़ दे दी है। ‘हनुमान अंश’ ने जितनी कमाई 32वें दिन की है, उतनी ‘धुरंधर 2’ (₹5.20Cr, हिंदी में ₹5.00Cr) से लेकर ‘पुष्पा 2′(₹7.20Cr जिसमें से हिंदी में केवल ₹5.60Cr कलेक्शन) और ‘केजीएफ 2’ (₹ 5.73 Cr और हिंदी में 2.98 Cr) भी नहीं कर पाई।

‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन कितनी कमाई की

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, नीम करोली बाबाकी जीवनी को दिखाने वाली इस फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 32वें दिन ₹9.50Cr रुपये की धांसू कमाई की है। इस फिल्म का नेट कलेक्शन करीब ₹131.63Cr के आसपास है और वहीं ग्रॉस कलेक्शन करीब ₹155.65 Cr है। यहां बताना चाहेंगे कि फिल्म के कमाई में 11 सितंबर से और उछाल होने की संभावना है। दरअसल ये फिल्म 3 दिन बाद वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है।

‘हनुमान अंश’ की कहानी

‘हनुमान अंश’ की कहानी की बात करें तो इसमें नीम करोली के बाल्य अवस्था से कहानी शुरू होती है। फिल्म में दिखाया गया है कि 12 साल के लक्ष्मी नारायण (जो आगे चलकर नीम करोली बाबा बने) की मां की मृत्यु हो जाती है। इससे दुखी होकर और इस उम्मीद में कि भगवान को ढूंढने से उन्हें उनकी मां दोबारा मिल जाएगी, वह कम उम्र में ही घर छोड़ देते हैं। इसी दौरान वह मंदिरों, जंगलों और गांवों में भटकते हैं, कठिन अनुशासन और भक्ति का मार्ग अपनाते हैं। कई बरसों के संघर्ष के बादवे इस सत्य को समझते हैं कि ईश्वर संसार से भागने में नहीं, बल्कि दीन-दुखियों की सेवा करने में हैं। इसके बाद वे अपने मोह का त्याग करके, भूखों को भोजन कराने, सभी से प्रेम करने और आशीर्वाद देने वाले संत यानी नीम करोली बाबा के रूप में प्रसिद्ध होते हैं।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ बहुत बुरा हुआ

वहीं यश स्टारर साउथ की बड़ी फिल्म ‘टॉक्सिक‘ के साथ बहुत बुरा हुआ है। फिल्म की कहानी कमजोर होने की वजह से लोगों ने पहले दिन से ही इसे नकार दिया। हालांकि, जबरदस्त प्रमोशन की वजह से फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ से अधिक की कमाई की, जिसमें एडवांस बुकिंग का सबसे बड़ा योगदान रहा। इसके बाद दूसरे दिन से ही कमाई में भयानक गिरावट आई। अब 13 दिनों में ही फिल्म की हालत पतली हो गई है।

फिल्म ‘टॉक्सिक’ अपने अंत की कगार पर

रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 13वें दिन अब तक की सबसे कम कमाई की है। जहां पहले दिन इसे 24,579 शोज़ के साथ रिलीज किया गया था वहीं महज 12 दिनों बाद यानी 13वें दिन इसे केवल 1,354 शोज़ दिए गए। यश की इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को महज 66 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का नेटवर्थ 13 दिनों में करीब to ₹246.41 Cr के करीब है। वहीं वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने ₹337.39 Cr की कमाई कर ली है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।और पढ़ें