Home Viralवायरल हो रहा ये होममेड फेस पैक, स्किन को ब्राइट और टाइट बनाने की मिल रही गारंटी, Beauty Hindi News

वायरल हो रहा ये होममेड फेस पैक, स्किन को ब्राइट और टाइट बनाने की मिल रही गारंटी, Beauty Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


चेहरे की डलनेस और ढीली होती स्किन से परेशान हैं तो इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस फेस पैक को ट्राई करें। जो ना केवल त्वचा में बोटोक्स जैसा इफेक्ट देगा बल्कि स्किन को ब्राइट बनाने में भी मदद करेगा।

महिलाएं अक्सर स्किन की देखभाल के मामले में कम उम्र में लापरवाही बरतती हैं और जैसे ही फाइन लाइंस और रिंकल्स नजर आने लगती हैं। तो पार्लर के चक्कर लगाती हैं। उन्हें लगता है कि पार्लर जाकर पैसे खर्च करने से स्किन पर टाइटनेस लौट आएगी और स्किन की डलनेस भी दूर हो जाएगी। लेकिन जिनके पास पार्लर जाकर पैसे खर्च करने का बजट नहीं वो क्या करें? ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे चेहरे पर निखार वापस लाने, स्किन को टाइट और फर्म बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। जैसे ये वायरल होममेड पैक, जिसकी तुलना बोटोक्स के साथ की जा रही। वैसे इस फेस पैक को लगाने से बोटोक्स वाला इफेक्ट आए या ना आए लेकिन स्किन की डलनेस तो जरूर दूर हो जाएगी और फेस पर दो शेड तक चमक भी ज्यादा दिखेगी। तो अगर आप चेहरे की फीकी होती रंगत से परेशान हैं तो इस फेस पैक को जरूर लगाकर देखें।

वायरल होममेड फेस पैक को लगाकर देखें

चेहरे की स्किन पर उम्र से पहले ही डलनेस और फाइन लाइंस दिख रही और आप कुछ घरेलू उपाय खोज रही हैं तो इस होममेड फेस पैक को ट्राई करके देखें। जो चेहरे पर चमक लाएगा। इसे लगाने के लिए मात्र तीन से चार चीजों की ही जरूरत होगी जो आसानी से किचन में मिल जाएगी।

वायरल होममेड फेस पैक कैसे बनाएं

एक चम्मच कॉर्नफ्लोर

दो पाउच कॉफी पाउडर

एक चौथाई चम्मच नारियल का तेल

सबसे पहले एक कप पानी को गर्म होन के लिए रखें और जैसे ही ये गर्म होने लगे इसमे एक चम्मच कॉर्नफ्लोर डालकर चम्मच से चलाएं और पकाएं। जब ये पककर स्मूद पेस्ट बन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे पूरी तरह से ठंडा कर लें। इस ठंडे पेस्ट को आप तीन से चार दिन के लिए फ्रिज में भी स्टोर कर सकती हैं। बस दो चम्मच ठंडा पेस्ट लें और फिर इसमे दो पाउच कॉफी पाउडर और एक चौथाई चम्मच नारियल का तेल डाल दें। अच्छी तरह मिक्स कर फेस पर लगाएं।

ऑयली स्किन वाले ऐसे बनाएं फेसपैक

अगर स्किन ऑयली है तो इस फेस पैक में नारियल का तेल भूलकर भी ना डालें, नहीं तो एक्ने और बढ़ जाने के चांस होगे। इस कोकोनट ऑयल की बजाय आप गुलाब जल डालें और फेस पैक को तैयार करें। गुलाब जल स्किन को सूदिंग इफेक्ट देगा और ऑयल को बढ़ने से रोकेगा।

फेस पैक लगाने का तरीका

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह से वॉश कर लें। जिससे सारी गंदगी और धूल मिट्टी साफ हो जाए। अब इस तैयार फेस पैक को लगाएं और दस से पंद्रह मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्की मसाज करते हुए पानी से धोकर क्लीन कर लें।

कॉर्नस्टार्च का स्किन पर असर

इंटरनेट पर कॉर्नस्टार्च का फेस पैक स्किन पर लगाने के कई सारे फायदे बताए जा रहे। इसे लगाने से स्किन में चमक के साथ ही कसावट भी आएगी। वहीं ये चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को भी अब्जॉर्ब करेगा। ऐसे में ये फेस पैक स्किन को टाइटनिंग और ब्राइटनिंग इफेक्ट दे सकता है।

डिस्क्लैमर- यह लेख मात्र सामान्य जानकारी के लिए है। इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया यूजर जनरेटेड कंटेट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान और लेखक इन तथ्यों की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता। त्वचा पर किसी भी प्रयोग से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।



Source link

You may also like

Leave a Comment