Home ViralFact Check: बिना हाथों के जिम्नास्टिक्स करती दिव्यांग लड़की का वीडियो AI निर्मित

Fact Check: बिना हाथों के जिम्नास्टिक्स करती दिव्यांग लड़की का वीडियो AI निर्मित

by BollywoodNewsAndMovie


बिना हाथ के जिम्नास्टिक्स करती हुई दिव्यांग लड़की का वायरल वीडियो फर्जी है। इसे AI टूल्स की मदद से बनाया गया है और अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है।

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। जिम्नास्टिक्स करती हुई एक दिव्यांग लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने भारतीय खिलाड़ियों जैसे कपड़े पहने हैं और उसके हाथ नहीं हैं। हालांकि, वह शानदार तरीके से जिम्नास्टिक्स के करतब करके दिखाती है और रोने लगती है। इस वीडियो को असली मानकर कई यूजर्स लड़की के हौसले और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं।

विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि वायरल वीडियो फर्जी है। इसे AI टूल्स की मदद से बनाया गया है और अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 

क्या हो रहा है वायरल?

एक्स यूजर ‘Uday Thakur’ ने 16 सितंबर 2026 को वायरल वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जज्बे ने जीता दिल, खिलाड़ी की मेहनत देख पूरा स्टेडियम हुआ भावुक… God bless you”

पोस्ट के आर्काइव लिंक को यहां पर देखें।

https://twitter.com/Uday_T2/status/2100020108957729166

पड़ताल 

वायरल वीड‍ियो की सच्चाई जानने के लिए हमने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से गूगल पर सर्च किया। हमें दावे से जुड़ी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली। हमने जब वीडियो को गौर से देखा तो पाया कि बैकग्राउंड में बैठे सभी लोग एक ही तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और भारत के झंडे को रोबोट की तरह लहरा रहे हैं। ऐसे में हमें वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ।

पड़ताल को आगे बढ़ाते हुए हमने सबसे पहले एआई डिटेक्शन टूल ‘Hive Moderation’ की मदद से वायरल वीडियो को सर्च किया। इस टूल के एनालिसिस के मुताबिक, इस वीडियो के एआई से बने होने की 99 फीसदी संभावना है। इतना ही नहीं, टूल ने ‘seedance2’ की मदद से वायरल वीडियो के बने होने के संकेत दिए। 

इसके बाद हमने इस वीडियो को चेक करने के लिए एआई डिटेक्शन टूल ‘undetectable ai’ का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो के एआई से बने होने की 94 फीसदी संभावना जताई।

हमने वीडियो को एक अन्य एआई डिटेक्शन टूल ‘Zerogpt’ की मदद से सर्च किया। इस टूल ने भी वीडियो के एआई की मदद से बने होने की संभावना जताई।

विश्वास न्यूज ने वायरल वीडियो को लेकर एआई एक्सपर्ट डॉ. अजहर माचवे से संपर्क किया। उन्होंने हमें बताया कि वीड‍ियो के आखिर में लड़की अचानक रोने लगती है और उसके आंसू पानी की पतली धार की तरह निकलते हैं। वहीं, लड़की का एक हाथ कभी आधे हाथ जैसा लगता है, तो कभी उसके ड्रेस की बाजू जैसा लगता है। इतना ही नहीं, वह हाथ पूरे वीडियो में एक जैसा ही रहता है और कोई मूवमेंट करता नजर नहीं आता। ऐसी कमियां अक्सर एआई से बने वीडियो में देखने को मिलती हैं।

हमने इनवीड टूल से वीडियो के कीफ्रेम निकालकर उन्हें गूगल लेंस की मदद से सर्च किया। हमें वीडियो का एक वर्जन ‘@SidhuSingh-c5c’ नाम के यूट्यूब चैनल पर 14 सितंबर 2026 को शेयर किया हुआ मिला। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के हाथ अचानक प्रकट हो जाते हैं। इस चैनल को खंगालने पर हमने पाया कि यूजर इसी तरह के एआई वीडियो शेयर करता है।

क्या है संदर्भ?

सोशल मीडिया पर अक्सर एआई से बने वीडियो वायरल होते रहते हैं। अगस्त 2026 में नेपाल में आई भीषण बाढ़ के समय भी इस तरह के कई भावुक वीडियो सामने आए थे, जिनकी पड़ताल कर विश्वास न्यूज ने सच्चाई सामने रखी थी।

अंत में हमने वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर करने वाले यूजर के अकाउंट को स्कैन किया। हमने पाया कि एक्स पर यूजर को करीब एक लाख लोग फॉलो करते हैं। यूजर ने प्रोफाइल में खुद को यूपी का रहने वाला बताया है। यूजर दिसंबर 2021 से एक्स पर सक्रिय है।

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी पड़ताल में पाया कि बिना हाथ के जिम्नास्टिक्स करती हुई दिव्यांग लड़की का वायरल वीडियो फर्जी है। इसे AI टूल्स की मदद से बनाया गया है और अब गलत दावे के साथ वायरल किया जा रहा है। 


  • Claim Review : https://x.com/Uday_T2/status/2100020108957729166
  • Claimed By : X User-Uday Thakur
  • Fact Check : झूठ




पूरा सच जानें… किसी सूचना या अफवाह पर संदेह हो तो हमें बताएं

सब को बताएं, सच जानना आपका अधिकार है। अगर आपको ऐसी किसी भी मैसेज या अफवाह पर संदेह है जिसका असर समाज, देश और आप पर हो सकता है तो हमें बताएं। आप हमें नीचे दिए गए किसी भी माध्यम के जरिए जानकारी भेज सकते हैं…















टैग्स

अपनी प्रतिक्रिया दें





Source link

You may also like

Leave a Comment