Home ViralLucknow Accident Case | Anamika Shahnawaz Breakup Video Viral

Lucknow Accident Case | Anamika Shahnawaz Breakup Video Viral

by BollywoodNewsAndMovie


लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने के मामले में घटना से पहले का एक वीडियो सामने आया है। करीब 36 सेकेंड के इस वीडियो में अनामिका और उसका बॉयफ्रेंड शहनवाज साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच बातचीत हो रही है। अनामिका खुद मोबाइल

.

QuoteImage

ये मेरा बॉयफ्रेंड है। हमारे बीच रिश्ता है। ये मुझे छोड़ना चाहता है, लेकिन मैं इसे छोड़ना नहीं चाहती। मैंने इससे कहा है कि मुझे एक-दो महीने का समय दो। मैं खुद इसे छोड़ दूंगी और अगर मैंने नहीं छोड़ा तो तुम मुझे खुद छोड़ देना।

QuoteImage

इस दौरान युवक सिर मुंडवाने की बात कहता है तो युवती उसे मना करती है। आगे कहती है- मैं खुद इसके पास (शहनवाज ) गई थी। इसकी कोई गलती नहीं है। मैंने इसका नंबर मांगा था। फोन से जबरदस्ती नंबर निकालकर लिया था।

युवती कार में अपने बॉयफ्रेंड के साथ है। वीडियो में कहती है-मुझे एक-दो महीने का समय दो। मैं खुद इसे छोड़ दूंगी।

युवती कार में अपने बॉयफ्रेंड के साथ है। वीडियो में कहती है-मुझे एक-दो महीने का समय दो। मैं खुद इसे छोड़ दूंगी।

गर्लफ्रेंड बोली- ‘मुझे तुम्हारे साथ रहना है’

दो अलग-अलग वीडियो में अनामिका कह रही है- मैंने इसे मारा था, तोड़ा था, तब इसने नंबर दिया था। इसके बाद यह हमारे रिश्ते में आया था। इसे डर था कि अगर हमसे बात नहीं करेगा तो मैं उसे बहुत मारूंगी। तुम चाहे टकले हो जाओ, चाहे लंगड़े हो जाओ या तुम्हारी एक आंख भी चली जाए, तब भी मैं तुम्हारे साथ रहूंगी। तुम पहचान में आओ या न आओ, मैं तुम्हारे साथ रहूंगी।

तस्वीर में कार के बोनट पर लटकी हुई लड़की अनामिका है, जिसे आरोपी कुचलते हुए भाग गया था।

तस्वीर में कार के बोनट पर लटकी हुई लड़की अनामिका है, जिसे आरोपी कुचलते हुए भाग गया था।

कार से कुचलने की कोशिश

बुधवार (16 सितंबर ) की सुबह 6:30 बजे एक वीडियो सामने आया था। इसमें जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर- 4 के पास कार सवार ने लड़की को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर लटक गई थी। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। 20-25 मीटर आगे जाकर उसने स्पीड बढ़ा दी। इससे लड़की सड़क पर गिर गई और आरोपी उसे कुचलते हुए भाग गया था। बाद में लड़की की पहचान अनामिका के रूप में हुई थी।

पुलिस के मुताबिक, अनामिका ने शाहनवाज को नई गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ लिया था। इसको लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था। शाहनवाज कार लेकर भागने लगा, तो अनामिका उसे रोकने के लिए कार के सामने खड़ी हो गई। इसके बाद शाहनवाज ने उसे मारने की कोशिश की थी।

गोमती नगर विस्तार पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाती हुई।

गोमती नगर विस्तार पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले जाती हुई।

एक साल से था अफेयर, दूसरी लड़की के साथ देखकर भड़की

शाहनवाज का अनामिका से एक साल से अफेयर था। बुधवार को वह VERNA कार से एक लड़की के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने आया था। यह बात अनामिका को पता चली तो वह स्कूटी से पहुंच गई। दूसरी लड़की के साथ शाहनवाज को देखकर दोनों में कहासुनी होने लगी।

इसी दौरान अनामिका को पता चला कि आरोपी का नाम यश नहीं, शाहनवाज है। इस पर अनामिका नाराज हो गई और चिल्लाने लगी। मामला बढ़ता देख शाहनवाज के साथ आई लड़की वहां से चली गई। शाहनवाज भी कार में बैठकर भागने लगा।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया- लड़की ने कार रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे टक्कर मार दी और भाग गया। लड़की को गंभीर चोटें आईं। वह दर्द से चिल्ला रही थी। कह रह थी- भगवान, बचा लो…मर जाऊंगी।

घटना के करीब 8 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया था।

घटना के करीब 8 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने अनामिका का मेडिकल कराया

घटना के बाद घायल अनामिका का शाम को मेडिकल कराया गया। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। वह अपने घर पहुंच गई। घर पहुंचने के बाद उसने किसी से बातचीत नहीं की। इधर, गोमतीनगर विस्तार थाने में उसकी तहरीर पर शहनवाज के खिलाफ जानलेवा हमले समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मामले में अब दो वीडियो जांच के अहम आधार बन गए हैं। एक वीडियो घटना के समय का है, जिसमें युवती को कार के बोनट पर ले जाते हुए देखा जा रहा है। दूसरा घटना से पहले का है, जिसमें युवती और शहनवाज के बीच बातचीत दिखाई दे रही है। पुलिस दोनों वीडियो के आधार पर घटना से पहले के घटनाक्रम, दोनों के संबंध और विवाद की वजह की पड़ताल कर रही है।

…………………………………

संबंधित खबर पढ़िए

लखनऊ में गर्लफ्रेंड को युवक ने कार से कुचला: चीखती रही- भगवान बचा लो, मर जाऊंगी; दावा- आरोपी मुस्लिम, खुद को हिंदू बताया था

लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। कार सवार ने लड़की को टक्कर मार दी, जिससे वह बोनट पर लटक गई। लड़की चिल्लाती रही, लेकिन आरोपी ने कार नहीं रोकी। यहां पढ़ें पूरी खबर



Source link

You may also like

Leave a Comment