Home Box OfficeBox Office: नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर’ को दिया मात, ‘मिर्जापुर’ की अकड़ पड़ रही ढीली – hanuman ansh box office day 41 mirzapur the movie collection day 13 haiwaan collection day 6

Box Office: नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर’ को दिया मात, ‘मिर्जापुर’ की अकड़ पड़ रही ढीली – hanuman ansh box office day 41 mirzapur the movie collection day 13 haiwaan collection day 6

by BollywoodNewsAndMovie


नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 41वें दिन कम कमाई की, लेकिन फिर भी ये बाकी फिल्मों से बेहतर स्थिति में रही, वहीं इसने ‘धुरंधर’ को भी मात दे दी है। ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी ठीक-ठाक कमाई की लेकिन ‘हैवान’ के लिए अब टिके रहना मुश्किल हो गया है। जानिए तीनों का कलेक्शन।

Hanuman ansh box office collection
हनुमान अंश की कमाई
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की शुरुआत सिर्फ 10 लाख रुपये से हुई थी, लेकिन तीन हफ़्तों बाद लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया के कारण इसमें जबरदस्त उछाल आया। तब से यह फिल्म साल की सबसे बड़ी सरप्राइज बनकर उभरी है और छठे हफ़्ते में भी सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। शोबिनाव सत्या के लीड रोल वाली यह भक्ति-प्रधान फिल्म भारत में 7 सितंबर को और दुनिया भर में 11 सितंबर को रिलीज हुई थी।

हनुमान अंश‘ ने 41वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा और भारत में 6 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन अब 237.13 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 280 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। नीम करोली बाबा की बायोपिक ने विदेशों में भी अपनी रफ्तार बनाए रखी। 41वें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 20.25 करोड़ रुपये हो गया। इसके साथ ही, ‘हनुमान अंश’ ने दुनिया भर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और इसका ग्लोबल ग्रॉस कलेक्शन 300.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर’ से 4 गुना अधिक टिकट बेचे

अपनी रिलीज के छठे वीकेंड में, ‘हनुमान अंश’ ने अकेले BookMyShow पर 11.7 लाख से ज़्यादा टिकट बेचे। यह संख्या थिएटर में चल रही दूसरी सभी फिल्मों से कहीं ज़्यादा है, जिनमें कई नई और बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। चार्ट पर दूसरी सबसे अच्छी परफॉर्मर फिल्म ‘धुरंधर’ ने उसी समय में 2.8 लाख से कुछ ज़्यादा टिकट बेचे — यानी ‘हनुमान अंश’ ने ‘धुरंधर’ से 4 गुना से भी अधिक टिकट बेचे, जो एक ही वीकेंड में 8 लाख से अधिक टिकटों का फर्क है। रिलीज़ के छठे हफ़्ते में किसी फिल्म के लिए यह बढ़त लगभग अनसुनी बात है, खासकर तब जब ‘स्त्री 2’, ‘छावा’ और ‘जवान’ जैसी फिल्में भी उसी चार्ट में मौजूद हों।

‘हनुमान अंश’ की कहानी

‘हनुमान अंश’ कहानी है लक्ष्मी नारायण की, जो अपनी मां की मौत के बाद गहरे दुख में डूबे हुए हैं और ईश्वर की खोज में एक आध्यात्मिक यात्रा पर निकल पड़ते हैं। जीवन, मृत्यु और इंसानी दुखों के जवाब तलाशते हुए जब वे पूरे उत्तर भारत की यात्रा करते हैं, तो आखिरकार वे सम्मानित संत नीम करोली बाबा के रूप में बदल जाते हैं। प्रेम, सेवा और करुणा की उनकी शिक्षाओं ने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया।

‘मिर्जापुर मूवी’ की कमाई भी गिरी

4 सितंबर को रिलीज होने के बाद से ही गुरमीत सिंह की प्राइम वीडियो वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ का फिल्मी वर्जन लगातार कामयाबी की ओर बढ़ रहा है। रिलीज के 13 दिनों के अंदर ही, फिल्म ने भारत में ₹200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि सोमवार को आई गिरावट के बाद भी यह मजबूती से टिकी हुई है।

‘मिर्जापुर मूवी’ का कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बुधवार को भारत में ₹3.75 करोड़ (नेट) की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई ₹199.45 करोड़ हो गई। फिल्म के 6991 शो में 15% ऑक्यूपेंसी देखी गई। सोमवार और मंगलवार की कमाई के मुकाबले इसमें गिरावट देखी गई।

‘मिर्जापुर मूवी’ की दुनियाभर में कमाई

बिना किसी बड़े स्टार वाली फिल्म ‘मिर्जापुर’ ने ₹25.75 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग की है। इसने पहले वीकेंड और हफ़्ते के बाकी दिनों में भी शानदार कमाई की। त्योहारों का मौसम शुरू हो रहा है और वीकेंड भी पास है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है। दुनियाभर में कमाई की बात करें तो ₹286.64 करोड़ इसने कमा लिए हैं।

‘हैवान’ की अब तक की सबसे कम कमाई

थिएटर में चल रही अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की हालत शुरू से ही खराब है। रिलीज के बाद से ही ये डाउनफॉल देख रही है। बुधवार यानी छठे दिन तो हद ही हो गई। फिल्म ने अब तक की सबसे कम कमाई की और केवल 55 लाख कमाए। इसका कुल नेट कलेक्शन ₹9.30 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹14.36 करोड़ हुआ है।

कनिका सिंह

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्‍होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्‍नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।

बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।

पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।और पढ़ें