Home Box OfficeBO Live Updates: 200 करोड़ के पार ‘मिर्जापुर’, जानें- ‘हनुमान अंश’- ‘हैवान’ का 3 बजे तक का कलेक्शन

BO Live Updates: 200 करोड़ के पार ‘मिर्जापुर’, जानें- ‘हनुमान अंश’- ‘हैवान’ का 3 बजे तक का कलेक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


सिनेमाघरों में इन दिनों साइकोलॉजिकल थ्रिलर हैवान से लेकर क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी और डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश मौजूद हैं. इन फिल्मों में फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का डंका बज रहा है. बुधवार को भी ये मिर्जापुर द मूवी और हैवान पर भारी पड़ी थी. चलिए यहां जानते हैं ये तीनों फिल्में थर्सडे को यानी 17 सितंबर को कितना कलेक्शन कर रही हैं और इनकी ऑक्यूपेंसी कितनी है. 

हैवान का थर्सडे का कलेक्शन (Haiwaan Box Office Collection Day 7 Live Updates)
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी की नई फिल्म हैवान बॉक्स ऑफिस पर ठंडी साबित हुई. ये फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. खासतौर पर वीकडेज में तो ये लाखों में ही सिमट गई. गुरुवार को इसे सिनेमाघरों में रिलीज हुए 7 दिन हो गए हैं. इसके कलेक्शनकी बात करें तो 

हैवान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 7 0.19 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक) 8.0%
कुल कलेक्शन  9.49 करोड़  

ये भी पढ़ें:-PM Modi Birthday Live: अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

मिर्जापुर द मूवी का दूसरे गुरुवार का कलेक्शन (Mirzapur The Movie Collection Day 14 Live Updates) 
क्राइम थ्रिलर मिर्जापुर द मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार परफॉर्म किया है. हालांकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में मंदी भी देखी गई फिर भी इसने हर दिन करोड़ों कमाए. फिल्म के 14वें दिन यानी गुरुवार के कलेक्शन की बात करें तो

मिर्जापुर द मूवी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 14 0.78 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक) 13.0%
कुल कलेक्शन  200.23 करोड़

हनुमान अंश के 6ठे गुरुवार का कलेक्शन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42 Live Updates) 
डिवोशनल ड्रामा हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. ये फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में भी सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. यहां तक कि 41वें दिन तो ये वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार भी हो गई. वहीं 42वें दिन भी ये अच्छी कमाई करती दिख रही है. 

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  ऑक्यूपेंसी
डे 42 1.17 करोड़ (दोपहर 3 बजे तक) 14.0%
कुल कलेक्शन  238.30 करोड़  

नोट: ये सभी आंकड़े सैकनिल्क के लिए गए हैं और रात 10.30 बजे के बाद ही सही आंकड़े पता चल पाएंगे. 

ये भी पढ़ें:-‘हनुमान अंश’ ने 41वें दिन रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार, अक्षय की फिल्म का तोड़ा रिकॉर्ड



Source link

You may also like

Leave a Comment