Home ViralShamli Theft CCTV Footage | Juice Corner Owner Viral Video Incident

Shamli Theft CCTV Footage | Juice Corner Owner Viral Video Incident

by BollywoodNewsAndMovie


आकाश मलिक | शामली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शामली में चोरी की एक अजीब घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे साइकिल पर छतरी लगाकर पहुंचे एक युवक ने दुकान के बाहर लगी दो बड़ी बल्ब लाइटें उतार लीं और वहां से चला गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैद हो गई। दुकान संचालक ने फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर आरोपी की पहचान कराने और कार्रवाई की मांग की है।

प्रिया जूस कॉर्नर के सीसीटीवी फुटेज में दिख आरोपी युवक।

प्रिया जूस कॉर्नर के सीसीटीवी फुटेज में दिख आरोपी युवक।

छतरी हटाकर मास्क लगाया, फिर उतारे बल्ब

घटना शहर में हनुमान टीला के दूसरे गेट के सामने स्थित प्रिया जूस कॉर्नर की है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि सुबह करीब 5 बजे एक युवक साइकिल से दुकान के पास पहुंचा। उसने साइकिल पर छतरी लगा रखी थी। दुकान के सामने रुकने के बाद उसने छतरी हटाई और मास्क लगा लिया। इसके बाद युवक ने दुकान के बाहर लगी दो बड़ी बल्ब लाइटें उतारीं, उन्हें साइकिल पर रखा और वहां से चला गया।

प्रिया जूस कॉर्नर संचालक ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाया।

प्रिया जूस कॉर्नर संचालक ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाया।

फुटेज वायरल कर पहचान कराने की मांग

घटना की जानकारी होने पर जूस कॉर्नर संचालक ने सीसीटीवी फुटेज निकलवाया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए आरोपी युवक की पहचान कराने की अपील की। संचालक ने पुलिस को शिकायत भी दी है। उन्होंने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

कोतवाली थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि उन्हें अभी मामले की जानकारी नहीं है। सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और इसकी जांच की जा रही है।



Source link

You may also like

Leave a Comment