Home Box OfficeHanuman Ansh के लिए बढ़ रही है दीवानगी, 43वें दिन बनी बॉक्स ऑफिस की असली बॉस; शुक्रवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

Hanuman Ansh के लिए बढ़ रही है दीवानगी, 43वें दिन बनी बॉक्स ऑफिस की असली बॉस; शुक्रवार को हुई छप्परफाड़ कमाई

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने सिर्फ लोगों के दिलों को नहीं,बल्कि उनकी रूह को छुआ है। ये बात हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म की दीवानगी भारतीय ऑडियंस के साथ-साथ अब वर्ल्डवाइड दर्शकों के बीच भी बढ़ती जा रही है। 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म का रिस्पांस शुक्रवार को भी बहुत ही बेहतरीन रहा और जमकर फिल्म पर धनवर्षा हुई।

शुक्रवार को दुनियाभर में हनुमान अंश ने काटा गदर

हनुमान अंश के सामने इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर आना बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए खुद खतरे के सामने खड़े होने के बराबर है। पैन इंडिया स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक (Toxic) का खाता तो यह मूवी पहले ही बंद कर चुकी है और अब यह दायरा (Daayra) और वाइब को भी बॉक्स ऑफिस के खुले मैदान में खेलने का कोई मौका नहीं दे रही है। खास बात यह है कि 43वें दिन बिग स्टार्स से सजी तीन चार फिल्में थिएटर्स में होने के बाद भी हनुमान अंश के लिए लोगों के अंदर दुनियाभर में दीवानगी जरा भी कम नहीं हुई।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को 43वें दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश ने कुल 315 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। दो दिन के अंदर फिल्म ने दुनियाभर में 15 करोड़ की सॉलिड कमाई की है।

Screenshot 2026-09-11 170649

विदेशों में भी थिएटर्स हुए हाउसफुल

11 सितंबर को नॉर्थ अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट कंट्रीज सहित विदेशों में कई जगह रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश दर्शकों को थिएटर्स तक खींचकर लाने में सफल रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में कुल 21.75 करोड़ तक की कमाई 9 दिन में कर ली है। इसके अलावा अब हनुमान अंश को बीते दिन ही तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया गया है।

Untitled design - 2026-09-12T094614.326

आपको बता दें कि इस फिल्म के ओटीटी पर आने का फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार है, लेकिन उनका वेट कब तक खत्म होगा, इसे लेकर अभी तक कोई डिटेल्स सामने नहीं आई है। निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने खुद बताया था कि जब वह फिल्म को सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म के पास लेकर गए थे, तो उनकी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया गया था। अब वही प्लेटफॉर्म फिल्म को 100 करोड़ से ज्यादा की डील्स देने को तैयार हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment