Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 Elimination: टूटा एक कंटेस्टेंट का सपना, दूसरे हफ्ते में सलमान ने दिखाया मुख्य द्वार; हुआ पहला एविक्शन

Bigg Boss 20 Elimination: टूटा एक कंटेस्टेंट का सपना, दूसरे हफ्ते में सलमान ने दिखाया मुख्य द्वार; हुआ पहला एविक्शन

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 20 (Bigg Boss 20) को शुरु हुए 2 हफ्ते पूरे होने वाले हैं। पहले हफ्ते जहां तथास्टु के गेम में उदिति और कनिका मान 2 कंटेस्टेंट की एक-एक लाइफलाइन छीनी गई, तो वहीं दूसरे हफ्ते में नॉमिनेशन डिस्कशन की वजह से बिग बॉस ने खुद स्कॉउट, रोहेद खान और आसिफ को इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए खतरे में डाला। अब इन तीनों में से दूसरे हफ्ते में सलमान खान (Salman Khan)ने किसे एलिमिनेट किया, उसकी जानकारी भी सामने आ चुकी है।

बिग बॉस 20 के दूसरे हफ्ते में बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट

बिग बॉस की हर अपडेट देने वाले एक एक्स पेज के मुताबिक, दूसरे हफ्ते में नॉमिनेटेड सदस्यों में से जिसका विनर बनने का ख्वाब टूटा, वह ऑस्ट्रिया के रहने वाले एक्टर रोहेद खान हैं। बिग बॉस ने भले ही रोहेद को एक जीवन दान दिया हो, लेकिन ऑडियंस को उनका गेम बिल्कुल नहीं पसंद आ रहा है, जिसके कारण सलमान खान ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया। यह एपिसोड वीकेंड पर ऑनएयर होगा।

Screenshot 2026-09-19 101809

किसने बिगाड़ा रोहेद का घर के अंदर गेम?

सलमान खान के शो बिग बॉस सीजन 20 में शुरुआत से ही घर दो हिस्सों में बंट गया है। एक ग्रुप में जहां आम्रपाली दुबे, लव गिल, यंग, स्काउट, आसिफ, मैरी कॉम और रोहेद हैं, तो वहीं दूसरा ग्रुप माही विज, अरशिफा खान, उदिति और काजी का है। हालांकि, कनिका मान, गुल्लू और ईशा रेखी का भी घर में अपना ग्रुप है। इसके अलावा अमन कभी आसिफ तो कभी माही के ग्रुप में दिखाई देते हैं।

Screenshot 2026-09-19 101913

‘बुली गैंग’ कहे जाने वाले आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के ग्रुप मेंबर रोहेद ने जब बिग बॉस में कदम रखा था, तो ऐसा लगा था कि वह अपने चार्म का जादू पूरे घर पर बिखेरेंगे, लेकिन पहले हफ्ते के बाद, दूसरे वीक में वह अपनी गैंग के बीच में दबते चले गए। जिसकी वजह से उनका गेम खराब हुआ और वह शो से आउट हो गए। बिग बॉस ने इस बार कंटेस्टेंट को साफ तौर पर कहा था कि गेम अब खुले में होगा, लेकिन इसके बावजूद घर में पहले हफ्ते से ही राजनीति शुरु हो चुकी है। 



Source link

You may also like

Leave a Comment