Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20: क्या सच में बिगड़ी सलमान खान की तबीयत? अब भाईजान ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बताया पूरा सच

Bigg Boss 20: क्या सच में बिगड़ी सलमान खान की तबीयत? अब भाईजान ने दिया अपना हेल्थ अपडेट, बताया पूरा सच

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड ने फैंस की सांसें थाम दीं, जब होस्ट सलमान खान स्टेज पर सीने का दर्द पकड़कर डॉक्टर को बुलाते नजर आए. देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सेहत को लेकर बुरी तरह घबरा गए और दुआओं का दौर शुरू हो गया. हालांकि, भाईजान ने खुद सामने आकर इन खबरों पर विराम लगा दिया है और साफ किया है कि भगवान की कृपा से उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है.

ख़बरें फटाफट

क्या सच में बिगड़ी सलमान खान की तबीयत? अब भाईजान ने दिया अपना हेल्थ अपडेटZoom

बिग बॉस 20 के सेट पर सलमान खान की तबीयत बिगड़ गई.

नई दिल्ली. रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट एपिसोड में सलमान खान अपने अब तक के सबसे खतरनाक मोड में दिखे. उन्होंने इस बार केवल घरवालों की नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर बैठे ट्रोलर्स की भी जमकर क्लास लगाई. हालांकि, शो के अंत में सलमान खान की तबीयत बिगड़ती दिखी. वैसे वो ठीक हैं और उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है. यह खुलासा खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया है.

सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए इंस्टा स्टोरी पर एक बयान जारी किया है. उन्होंंने साफ किया कि एडिटेड प्रोमो की वजह से यह गलतफहमी पैदा हुई. उन्होंने लिखा, ‘ऊपर वाले की कृपा से मेरी सेहत बिल्कुल ठीक है और मुझे कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं है.’

काजी को सीख देने के लिए किया दर्द का नाटक

सलमान ने कहा कि ‘बिग बॉस’ के प्रोमो की एडिटिंग इस तरह हुई, जिससे लगा कि उन्हें सच में कोई मेडिकल इमरजेंसी हुई है. भाईजान ने खुलासा किया कि शो में दर्द का नाटक उन्होंने सिर्फ कंटेस्टेंट काजी को सीख देने के लिए किया था. वह काजी को समझाना चाहते थे कि अपनी बीमारी का नाटक करके दूसरों की भावनाओं से खेलना गलत है, क्योंकि घर के बाकी 15 सदस्य काजी के नाटक से अनजान थे और उनके लिए सच में चिंतित थे.

सलमान खान का इंस्टाग्राम पोस्ट.

प्रोमो की एडिटिंग की वजह से हुई गलतफहमी 

सलमान ने अपने नोट में लिखा, ‘प्रोमो के कट की वजह से इस पूरे कदम का मकसद ही खत्म हो गया. यह ऐसा लगने लगा जैसे मैं भी वही कर रहा हूं जो काजी ने घर में किया था. दर्द का नाटक सिर्फ काजी को यह अहसास कराने के लिए था कि उसने जो किया वो गलत था.’ सलमान ने आगे कहा कि चैनल ने शो को प्रमोट करने के चक्कर में इसका असली मैसेज ही गायब कर दिया. प्रोमो के इस तरह से पेश किए जाने पर सलमान ने मेकर्स और चैनल की ओर से फैंस से माफी मांगते हुए लिखा, ‘प्रोमो को जिस तरह एडिट किया गया, उसके लिए सॉरी. शायद शो को प्रमोट करने का इनका यही फॉर्मेट है. मैं चैनल की ओर से आप सभी से माफी मांगता हूं.’ उन्होंने दूसरी स्टोरी पर लिखा- ‘बिग बॉस ने इसे अब सुधार दिया है. थैंक्यू.’



Source link

You may also like

Leave a Comment