Home Bigg Boss 20salman khan slams trolls over body shaming and defends katrina kaif on bigg boss

salman khan slams trolls over body shaming and defends katrina kaif on bigg boss

by BollywoodNewsAndMovie


रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के लेटेस्ट वीकेंड के वार एपिसोड इंटरनेट पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर था। सलमान खान ट्रोलिंग से इतने तंग आ गए है कि उन्होंने इस लेकर अपनी बात रखी। सलमान ने बिना नाम लिए कटरीना कैफ को भी डिफेंड किया क्योंकि हाल ही में जब कटरीना अंबानी फैमिली के गणेश उत्सव में नजए आई थीं, तो इंटरनेट पर उनके वजन को लेकर कई कमेंट्स किए गए थे।

‘बिग बॉस 20’ के हाल ही वीकेंड का वार एपिसोड में, एक्टर सलमान खान ने सेलिब्रिटीज की लगातार आलोचना करने के चलन पर निशाना साधा- जिसमें उनके शरीर, उम्र, लुक, पर्सनल लाइफ और प्रेग्नेंसी होने के बाद बढ़ते वजन को भी टारगेट किया जाता है और बॉडी शेमिंग की जाती है।

कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों को दिया जवाब

सलमान खान ने कई मुद्दों पर बात की, जिनमें से एक था प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर महिलाओं को ट्रोल किया जाना; यह बात ऐसे समय में कही गई है जब उनकी को-स्टार कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद के लुक को लेकर उन्हें बॉडी-शेमिंग का शिकार बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘किसी महिला का वजन बढ़ता है और फिर वही बातें होने लगती हैं कि मोटी हो गई है, भद्दी लग रही है। आप क्यों प्रेग्नेंट महिलाओं को ट्रोल करते हैं, प्रेग्नेंट होने के बाद हर महिला का वजन बढ़ता है। जब वो पिक्चर में वापस से आ जाएंगी तो फिट हो जाएगी। अभी वो अपने फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। लेकिन सलमान ने कटरीना का नाम नहीं लिया।

स्टेज पर शर्ट उतारकर दी ट्रोलिंग की चेतावनी

सलमान ने अपनी उम्र को लेकर हो रही आलोचनाओं पर भी बात की। उन्होंने ट्रोल करने वालों को कहा कि हां. वे 60 साल के हैं और अब वैसे नहीं दिख सकते जैसे दशकों पहले दिखते थे। ट्रोल्स से बहस करने बजाय, सलमान ने स्टेज पर ही अपनी काउबॉय हैट, जैकेट और टी-शर्ट उतार दी, अपना मेकअप पोंछ दिया और असल में खुद को ही ट्रोलिंग की मटीरियल बना कर कहा- अब करो ट्रोल।

फिर सलमान ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, ‘ ये जो आप कमेंट करते हो ना, जिस किसी के भी ऊपर, पहले अपनी शकल देख लो, अपने मां-बाप की सेहत देख लो पहले, उसके बाद करना ये। चलो ये समझ आता कि पूछो मुझसे कि भाई आपने वजन बढ़ा लिया है या घटा लिया है, लेकिन मजाक उड़ाना हर किसी का, अब करों जितनी ट्रोलिंग करनी है। फटे हुए जूते भी पहनता हूं वो भी पहनकर आऊंगा अलगी बार’।

इतना ही नहीं, एक्टर ने ट्रोलिंग के बजाय काम के बारे में अच्छी या बुरी बातें बोलने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘बोलो कि आपका ये काम अच्छा नहीं है, या ये फिल्म अच्छी नहीं लगी, गाली बकने की क्या जरूरत है, हम लोग नहीं बक सकते हैं क्या गाली’।

डिप्रेशन के बारे में बात की

सलमान ने ट्रोलिंग के वजह से होने वाली मानसिक तकलीफ के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘इस तरह की बातों से कितने लोग डिप्रेशन में चले जाते हैं। कितने सुसाइड हुए हैं। इनकी बातों से लगता है कि इनकी परवरिश कैसी है। आपको पिक्चर नहीं देखनी है मत देखों, टिकट खरीदी है आपने फिल्म देखने के लिए, हमें नहीं खरीदा है’।





Source link

You may also like

Leave a Comment