Home Viralशख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश – Man Puts Iphone 18 Pro Max Into Boiling Hot Tea What Happened Next Will Shock You Viral Video

शख्स ने खौलती चाय में डाल दिया आईफोन 18 प्रो मैक्स, फिर फोन का हुआ जो हाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश – Man Puts Iphone 18 Pro Max Into Boiling Hot Tea What Happened Next Will Shock You Viral Video

by BollywoodNewsAndMovie


आईफोन 18 प्रो मैक्स वायरल वीडियो: देशभर के अलग-अलग Apple Stores में हाल ही में iPhone 18 Pro Max खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। फोन के नए कलर वेरिएंट को लेकर लोगों के बीच खासा उत्साह नजर आया और कई लोग इस नए मॉडल को देखने और खरीदने के लिए स्टोर्स पर पहुंचे। तो वहीं बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज भी iPhone 18 Pro Max के नए कलर वेरिएंट को फ्लॉन्ट करते नजर आए। अब इसी फोन की बिल्ड क्वालिटी और मजबूती को परखने के लिए एक शख्स ने ऐसा अजीबोगरीब टेस्ट किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, टीम ने iPhone 18 Pro Max के बर्गंडी कलर वेरिएंट को सबसे पहले पानी में डाला और इसके बाद उसे गर्म किया। फिर इसमें दूध, चाय की पत्ती और अदरक मिलाकर बकायदा मसाला चाय तैयार करने का प्रोसेस शुरू किया गया। हैरानी की बात यह रही कि, करीब 2 लाख रुपये की कीमत वाले महंगे फोन को करीब 60 से 90 सेकंड तक खौलती हुई चाय के अंदर रखा गया। वहीं इस पूरे एक्सपेरिमेंट को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया, ताकि फोन पर पड़ने वाले असर और हर रियल-टाइम रिएक्शन को कैप्चर किया जा सके।

रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो

यहां देखें वीडियो



खौलती चाय में डूबने के बाद फोन का हुआ ये हाल


टेस्ट पूरा होने के बाद iPhone 18 Pro Max को चाय से बाहर निकाला गया। शुरुआत में फोन का डिस्प्ले सामान्य रूप से काम करता नजर आया। टीम ने फोन को कुछ देर गर्म रखकर उसमें मौजूद नमी को बाहर निकालने की कोशिश की। इसके बाद डिवाइस को साफ पानी से धोया गया और उसके अलग-अलग फंक्शन्स को चेक किया गया। हालांकि, इसी दौरान फोन के कैमरे में समस्या नजर आई। कैमरे से खींची गई तस्वीरें साफ होने के बजाय धुंधली दिखाई देने लगीं और लेंस के अंदर फॉग भी नजर आया।





फोन के कैमरे में घुसी नमी


इसे देखकर लोगों के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर फोन के अंदर नमी पहुंची कैसे। इसके बाद जब iPhone 18 Pro Max के बैक पैनल को दिखाया गया, तो कैमरा मॉड्यूल के आसपास बड़े-बड़े क्रैक नजर आए। इन क्रैक्स को देखने के बाद यह साफ तौर पर दिखाई दे रहा था कि खौलती चाय में किए गए इस टेस्ट का फोन पर असर पड़ा था।




बिहार: बाढ़ पीड़ितों के लिए फल लेकर पहुंचा था शख्स, भीड़ की छीना-झपटी और लूट देख रह गया दंग



वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं


आईफोन 18 प्रो मैक्स टेस्ट के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। जिसे अबतक कई हजारों व्यूज मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- भाई ने सचमुच 1.5 लाख रुपये के फोन को कटिंग चाय में बदल दिया। दूसरे शख्स ने कहा- अब इस चाय का दाम क्या होगा? 




वायरल वीडियो: बिहार के गांव की बहू बनी अमेरिकी महिला, अब ऐसे जी रही है जिंदगी



Source link

You may also like

Leave a Comment