Home ViralAmroha News: चोरी के माल के बंटवारे को लेकर बिजनौर रोड पर हंगामा, युवकों में झगड़े का वीडियो वायरल, Amroha Hindi News

Amroha News: चोरी के माल के बंटवारे को लेकर बिजनौर रोड पर हंगामा, युवकों में झगड़े का वीडियो वायरल, Amroha Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Follow us on Google News
share

Amroha News: शनिवार रात बिजनौर मार्ग पर मोहल्ला बटवाल में चोरी के माल को बांटने को लेकर दो नशे में धुत युवकों में झगड़ा शुरू हो गया। एक युवक ने दूसरे पर ईंट से हमला किया, जिसके बाद एक आरोपी भाग गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Amroha News: चोरी के माल के बंटवारे को लेकर बिजनौर रोड पर हंगामा, युवकों में झगड़े का वीडियो वायरल

Amroha News: शहर के मोहल्ला बटवाल में बिजनौर मार्ग पर शनिवार रात चोरी के माल के बंटवारे को लेकर नशे में धुत युवक आपस में भिड़ पड़े, देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक आरोपी ने दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया। मौका पाकर दूसरा आरोपी वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस अब युवकों की तलाश में जुटी है। घटना शनिवार रात लगभग 8 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। दो युवक बिजनौर रोड पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे, देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे के गिरेबान पकड़ लिए और गाली-गलौज शुरू कर दी।

जिन्हें लड़ते हुआ देख राहगीर रुक गए, मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों नशे में धुत थे, जिनमें झगड़ा चोरी का माल बराबर हिस्से में बांटने से जुड़ा था। लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों लड़ते रहे। इसी दौरान एक युवक ने दूसरे पर ईंट से हमला कर दिया। घटना से लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद एक युवक मौके से भाग निकला। भीड़ में शामिल किसी व्यक्ति ने दोनों युवकों के बीच चल रहे झगड़े को मोबाइल में कैद कर लिया। जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक चंद्र प्रकाश शुक्ल ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। आरोपी युवकों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि अमरोहा सर्किल में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। चोर बेखौफ होकर वारदातें अंजाम दे रहे हैं। पुलिस इन वारदातों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है। दो दिन पूर्व चोरों ने मोहल्ला इस्लाम नगर में बेकरी के ताले तोड़कर पांच सोलर पैनल चोरी कर लिए थे। 72 घंटे बाद भी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।



Source link

You may also like

Leave a Comment